Jobs This Week: UP-Bihar में Sarkari Jobs की बहार, ASO-इंस्ट्रक्टर समेत हजारों पदों पर भर्ती

Jobs This Week
Creative Common License

इस सप्ताह देशभर में अलग-अलग विभागों में कुल 4,137 पदों पर वैकेंसी निकली है। ऐसे में अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो खबर आपके काम की हो सकती है और इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

इस सप्ताह देशभर में अलग-अलग विभागों में कुल 4,137 पदों पर वैकेंसी निकली है। ऐसे में अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो खबर आपके काम की हो सकती है। वहीं अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो हम यहां पर आपको 6 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी आपके साथ शेयर कर रहे हैं। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन नौकरियों के बारे में...

ASO और ARO वैकेंसी

पद का नाम - ASO सहित अन्य

वैकेंसी - 929 पद

इन पदों पर आवेदन की शुरूआत 21 अप्रैल 2026 से होगी। वहीं आवेदन की लास्ट डेट 11 मई 2026 है। इन पदों पर आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के पास PET 2025 का वैलिड स्कोर कार्ड होना जरूरी है। वहीं पीजी डिग्री और कंप्यूटर में 'O' लेवल डिप्लोमा होना चाहिए।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की एज 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 35,400-1,12,400 रुपए प्रति माह सैलरी मिलेगी। इन पदों पर सिलेक्शन PET 2025 के अंकों के आधार पर होगा। आवेदन के लिए कैंडिडेट्स upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यूपी अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग भर्ती

पद का नाम - फॉरेस्ट गार्ड

पदों की संख्या - 708

इन पदों पर 30 जून 2026 को आवेदन शुरू होंगे। वहीं आवेदन की लास्ट डेट 20 जुलाई 2026 है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवार की एज लिमिट 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। इन पदों पर सिलेक्शन रिटेन एग्जाम, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के जरिए होगा।

जिन उम्मीदवारों का चयन होगा, उनको हर महीने 19,900-63,200 रुपए दिया जाएगा। अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो www.upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन भर्ती

पद का नाम - इंस्ट्रक्चर

पदों की संख्या - 726

इन पदों पर 15 अप्रैल 2026 से आवेदन शुरू हो चुके हैं और आवेदन की लास्ट डेट 15 मई 2026 है। आवेदक के पास संबंधित ट्रेड में ITI डिप्लोमा होना अनिवार्य है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की एज लिमिट अधिकतम 45 साल होनी चाहिए। इन पदों पर सिलेक्शन रिटेन एग्जाम, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के जरिए होगा। वहीं चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 35,400 रुपए मिलेंगे। इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार btsc.bihar.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन भर्ती

पद का नाम - नॉन एग्जीक्यूटिव

पदों की संख्या - 660

इन पदों पर 20 अप्रैल 2026 से आवेदन शुरू हो चुके हैं। वहीं आवेदन की लास्ट डेट 11 मई 2026 है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, ग्रेजुएशन की डिग्री, सीए या सीएमए इंटरमीडिएट पास होना चाहिए। कैंडिडेट्स की एज लिमिट अधिकतम 27 साल होना चाहिए।

वहीं चयनित उम्मीदवारों को 21,000 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवारों की चयन कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट, कंप्यूटर स्किल टेस्ट/ट्रेड टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के जरिए होगा। ऐसे में उम्मीदवार www.powergrid.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

जम्मू-कश्मीर बैंक भर्ती

पद का नाम- अप्रेंटिस

पदों की संख्या- 614

इन पदों पर 20 अप्रैल 2026 से आवेदन शुरू हो चुके हैं और आवेदन की लास्ट डेट 26 मई 2026 है। इन पदों पर आवेदन के लिए कैंडिडेट्स के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। उम्मीदवार की एज लिमिट 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए।

चयनित उम्मीदवार को 13,500 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इन पदों पर सिलेक्शन ऑनलाइन रिटेन एग्जाम के तहत होगा। वहीं उम्मीदवार nats.education.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

महानदी कोलफीड्स में वैकेंसी

पद का नाम- असिस्टेंट फोरमैन सहित अन्य

पदों की संख्या- 500

इन पदों पर 07 मई 2026 से आवेदन शुरू होंगे, वहीं आवेदन की लास्ट डेट 28 मई 2026 है। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री, 10वीं के साथ इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में 2 साल की आईआईटी डिग्री होना जरूरी है।

इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की एज 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। आवेदक का सिलेक्शन कंप्यूटर आधारित एग्जाम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए होगा। चयनित उम्मीदवारों को 47,330.25 रुपए प्रतिमाह से लेकर 1,583.32 रुपए प्रतिदिन मिलेगा। आवेदन mahanadicoal.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़