IBPS Clerk 2026: आईबीपीएस क्लर्क के लिए Graduation अनिवार्य, बिना Interview मिलेगी नौकरी

IBPS Clerk 2026
Creative Common License

अक्सर कैंडिडेट्स के बीच एक सवाल कॉमन है कि IBPS क्लर्क बनने पर शुरूआती सैलरी कितनी मिलती है। वहीं इस भर्ती के लिए न्यूनयम क्वालिफिकेशन क्या है।

बैंक में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन की तरफ से जल्द ही IBPS क्लर्क भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेश जारी होने वाला है। अक्सर कैंडिडेट्स के बीच एक सवाल कॉमन है कि IBPS क्लर्क बनने पर शुरूआती सैलरी कितनी मिलती है। वहीं इस भर्ती के लिए न्यूनयम क्वालिफिकेशन क्या है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आईबीपीएस क्लर्क पद के लिए क्या योग्यता मांगी जाती है और इसमें कितनी सैलरी मिलती है।

कौन भर सकता है फॉर्म

इन पदों पर भर्ती करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन किया हो। वहीं कैंडिडेट्स को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: UP Rojgar Mela: प्रतापगढ़ में युवाओं के लिए बड़ा अवसर, 13 अगस्त को Job Fair में ₹31000 तक मिलेगी Salary

इसके अलावा जिस भी राज्य से कैंडिडेट आवेदन कर रहा है, उसको वहां की स्थानीय या ऑफिशियल भाषा लिखना-पढ़ना और बोलना आना जरूरी है।

आमतौर पर कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 28 साल तय की जाती है। वहीं आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के हिसाब से आयु सीमा में छूट मिलेगी।

कितनी सैलरी मिलती है

12वें द्विपक्षीय समझौत के लागू होने के बाद बैंक क्लर्क की सैलरी में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। पिछले साल के भर्ती नोटिस के मुताबिक इस पद का पे-स्केल इस तरह से तय किया गया है-

₹24050 - ₹1340/3 - ₹28070 - ₹1650/3 - ₹33020 - ₹2000/4 - ₹41020 - ₹2340/7 - ₹57400 - ₹4400/1 - ₹61800 - ₹2680/1 - ₹64480

वहीं अन्य लाभों के भत्ते आदि से जोड़कर ग्रॉस सैलरी करीब 40,000 के आसपास तक जाती है। मूल सैलरी के अलावा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में क्लर्क को कई भत्ते और लाभ दिए जाते हैं।

महंगाई भत्ता - समय-समय पर महंगाई के आधार पर संशोधित होता है।

हाउस रेंट भत्ता - शहर की श्रेणी के हिसाब से अलग-अलग मिलता है।

मेडिकल सहायता - वार्षिक आधार पर निश्चित मेडिकल रीइम्बर्समेंट

परिवहन व अन्य भत्ते - दैनिक यात्रा और अन्य खर्चों के लिए स्पेशल अलाउंस

यहां समझिए सैलरी स्ट्रक्चर

शुरुआती बेसिक सैलरी - ₹24,050 प्रति माह।

वार्षिक वेतन वृद्धि

पहले 3 सालों तक प्रति वर्ष - ₹1,340 का इंक्रीमेंट (मूल वेतन ₹28,070 तक)

अगले 3 सालों तक प्रति वर्ष - ₹1,650 का इंक्रीमेंट (मूल वेतन ₹33,020 तक)

अगले 4 सालों तक प्रति वर्ष - ₹2,000 का इंक्रीमेंट (मूल वेतन ₹41,020 तक)

अगले 7 सालों तक प्रति वर्ष - ₹2,340 का इंक्रीमेंट (मूल वेतन ₹57,400 तक)

20 वर्ष की सेवा अवधि में अधिकतम बेसिक पे - ₹64,480 तक पहुंचता है।

सिलेक्शन प्रोसेस

IBPS क्लर्क भर्ती के तहत कैंडिडेट्स का दो चरणों में चयन होता है।

प्रारंभिक परीक्षा

यह क्वालिफाइंग नेचर की ऑनलाइन एग्जाम होता है।

मुख्य एग्जाम

मुख्य एग्जाम के अंकों के आधार पर लास्ट मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। क्लर्क पद के लिए कोई इंटरव्यू नहीं लिया जाता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़