IAS परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं तो यह जरूर पढ़ें

Read this if waiting for results of IAS Examination
कॉलेजदुनिया । Jul 3 2017 11:31AM

केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यू.पी.एस.सी.) द्वारा प्रत्येक वर्ष आई.ए.एस. परीक्षा का परिणाम प्रकाशित किया जाता है। केंद्रीय लोक सेवा आयोग द्वारा आई.ए.एस. परीक्षा के तहत होने वाले तीनों चरणों की परीक्षा (प्रारंभिक, मुख्य एवं साक्षात्कार) के परिणाम अलग-अलग प्रकाशित किए जाते हैं।

केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यू.पी.एस.सी.) द्वारा प्रत्येक वर्ष आई.ए.एस. परीक्षा का परिणाम प्रकाशित किया जाता है। केंद्रीय लोक सेवा आयोग द्वारा आई.ए.एस. परीक्षा के तहत होने वाले तीनों चरणों की परीक्षा (प्रारंभिक, मुख्य एवं साक्षात्कार) के परिणाम अलग-अलग प्रकाशित किए जाते हैं। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम की जानकारी यू.पी.एस.सी. की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं,  जो पी.डी.एफ. प्रारूप में जारी किया जाता है। अभ्यर्थी किस तरह अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं इसकी अधिक जानकारी नीचे दी गई है-

इस वर्ष जून में हुई आई.ए.एस. की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम अगस्त में घोषित किए जाएगा।

आई.ए.एस. की मुख्य परीक्षा का परिणाम दिसंबर 2017 में प्रकाशित किए जाने की संभावना है।

यू.पी.एस.सी. द्वारा आई.ए.एस. के लिए निर्धारित कट ऑफ अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

सभी चुने हुए अभ्यर्थियों के नाम वाले अंतिम योग्यता सूची, अगले साल की शुरुआत में घोषित की जाएगी।

यू.पी.एस.सी. द्वारा इस वर्ष लगभग 1000-1200 सीटों पर नियुक्ति की जाएगी। सभी योग्य अभ्यर्थियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं के पदों पर भर्ती किया जाएगा। 

आई.ए.एस. परीक्षा परिणाम 2017

आई.ए.एस. 2017 के लिए तैयारी कर रहे सभी परीक्षार्थियों को सभी चरणों की परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों याद रखना जरूरी है, जिसकी जानकारी नीचे दी जा रही है:-

परीक्षा

तिथि

आई..एस. परीक्षा परिणाम (प्रारंभिक)

अगस्त 2017

आई..एस. परीक्षा परिणाम (मुख्य)

दिसम्बर 2017

आई..एस. परीक्षा परिणाम (अंतिम)

जनवरी 2017

आई.ए.एस. उत्तर कुंजी 2017

केंद्रीय लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा सम्पादित होने के एक महीने के अंदर आई.ए.एस. की उत्तर कुंजी जारी की जाती है। परीक्षार्थी यू.पी.एस.सी. की आधिकारिक वेबसाइट से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है- 

1. अभ्यर्थी आई.ए.एस. की आधिकारिक वेबसाइट ups.gov.in पर जाएं।

2. यहां उपलब्ध लिंक 'आई.ए.एस. उत्तर कुंजी 2017' की पर क्लिक करें।

3. यहां आपको अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी है।

4. इसके बाद आपके सामने आई.ए.एस. उत्तर कुंजी प्रदर्शित होगी।

5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए संभाल कर रखें।

आई.ए.एस. उत्तर कुंजी 2017 के अंकों की गणना कैसे करें?

परीक्षार्थी नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर अपने संभावित स्कोर की जांच कर सकते हैं:-

1. जब आपके पास उत्तर कुंजी उपलब्ध हो जाए तो उसके बाद आप एक-एक कर अपने सभी प्रश्न और उत्तर का मिलान करें।

2. सही उत्तरों के अंक को जोड़ते जाएं।

3. ग़लत उत्तर के अंकों को सही जवाब से घटाएं।

4. आई.ए.एस. परीक्षा पैटर्न की मदद लें।

5. अंत में अपने कुल अंकों की गणना करें।

6. यही आपका अनुमानित स्कोर होगा।


आई.ए.एस. परीक्षा परिणाम के चरण

आई.ए.एस. परीक्षा 3 चरणों में आयोजित की जाती है इसलिए परीक्षा के परिणाम भी 3 चरणों में अलग-अलग घोषित किए जाते हैं, जैसा कि नीचे दिया गया है:

1. प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 

2. मुख्य परीक्षा का परिणाम

3. अंतिम (साक्षात्कार) का परिणाम 

इन चरणों को नीचे विस्तार से समझाया गया है:-

1. अगस्त के महीने में आई.ए.एस. की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे वही मुख्य परीक्षा के लिए बैठने के योग्य माने जाएंगे।

2. आई.ए.एस. की मुख्य परीक्षा का परिणाम में परीक्षार्थी द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर उन्हें आगे व्यक्तित्व परीक्षण या साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा परिणाम दिसम्बर में जारी होने की उम्मीद है।

3. आई.ए.एस. की अंतिम परीक्षा का परिणाम जनवरी 2018 में प्रकाशित होने की उम्मीद है। आई.ए.एस. की अंतिम परीक्षा का परिणाम, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में परीक्षार्थी द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर घोषित किया जाता है। अंतिम रूप से जो अभ्यर्थी निर्धारित अंक हासिल करते हैं वे योग्य माने जाते हैं।

आई.ए.एस. परीक्षा का अंक पत्र कैसे प्राप्त करें?

यू.पी.एस.सी. प्रारंभिक और मुख्य परीक्षाओं के लिए अंक पत्र जारी करता है। यह सभी अभ्यर्थियों के लिए जारी किया जाता है। अंक पत्र के लिए परीक्षार्थी को अपना रॉल नंबर और जन्म तिथि का प्रयोग कर आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग-इन करना होता है। यदि किसी परीक्षार्थी को आई.ए.एस. परीक्षा परिणाम या मार्क शीट डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है तो वह सीधे केंद्रीय लोक सेवा आयोग की सुविधा काउंटर से संपर्क कर सकता है। यह केंद्र ढोलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली में स्थित है। परीक्षार्थी सभी कार्य दिवसों पर सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच में नीचे दिए गए सम्पर्क कर सकते हैं। 

संपर्क नंबर 011-23385271, 011-23098543 या 011-23381125

आई.ए.एस. कट ऑफ अंक 2017

जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल होना चाहते हैं उन्हें यू.पी.एस.सी. द्वारा निर्धारित कट ऑफ अंक प्राप्त करना आवश्यक है। परिक्षार्थियों की विभिन्न श्रेणियों के लिए कट ऑफ अंक अलग-अलग निर्धारित किए जाते हैं। आई.ए.एस. 2017 के लिए संभावित कट ऑफ अंक नीचे दी गई है-

वर्ग

प्राथमिक परीक्षा

मुख्य परीक्षा

अंतिम परीक्षा

सामान्य वर्ग

150-200

660-679

860-889

अन्य पिछड़ा वर्ग

140-201

600-631

809-845

अनुसूचित जाति

103-180

610-620

800-815

अनुसूचित जन जाति

101-185

615-633

815-835

पी.एच. 1

101-170

550-615

800-820

पी.एच. 2

89-120

550-630

780-835

पी.एच. 3

60-125

450-515

690-726

परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें:

Source: Collegedunia (यह आलेख कॉलेजदुनिया.कॉम ने प्रभासाक्षी के लिए विशेष रूप से लिखा है)

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़