RRB NTPC UG CBT 2 Admit Card जारी, 17 सितंबर 2026 को होगी परीक्षा

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पहले चरण की परीक्षा में सफल उम्मीदवार आधिकारिक रेलवे वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। दूसरे चरण की यह परीक्षा 17 सितंबर को देशभर के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित होगी।
हाल ही में रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की तरफ से आरआरबी नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (अंडर ग्रेजुएट भर्ती) CBT II एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। अब जो भी उम्मीदवार सीबीटी 2 एग्जाम के लिए क्वालीफाई हुए थे वे तुरंत ही RRB NTPC UG Admit Card अपने जाने की रेलवे वेबसाइट पर जाकर हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
17 सितंबर को होना है एग्जाम
आपको बताते चलें कि, रेलवे बोर्ड की ओर से दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 17 सितंबर 2026 को करवाया जाएगा। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड सिर्फ उनके ही जारी हुए हैं, जिन्होंने पहले चरण की परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी।
सीबीटी-2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
- सबसे पहले आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in/chandigarh पर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होम पेज पर आपको Examination Phase पर क्लिक करें।
- फिर ई-कॉल लेटर और Link for Downloading e-Call letter for CBT-2 के सामने लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया कोड दर्ज करके सबमिट कर सकते हैं।
- अब आपके स्क्रीन पर एग्जाम एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
- फिर इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
अन्य न्यूज़













