RSSB Recruitment: राजस्थान में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, Computer Instructor के लिए आवेदन शुरू

RSSB Recruitment 2026
AI Image

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने सीनियर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 3950 पदों पर भर्ती निकाली है। इंजीनियरिंग, एमसीए और पीजीडीसीए जैसी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार SSO पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान में कंप्यूटर अनुदेशक की बड़ी भर्ती निकली हुई है, यदि आपने अभी तक इसमें अप्लाई नहीं किया, तो आपके लिए यह एक शानदार मौका हो सकता है। 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 3950 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस समय इस वैकेंसी को लेकर आवेदन चल रहा है। जल्द से जल्द अप्लाई करें, नौकरी को हाथ से न जाने दें। 

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के लिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

 - सीनियर कंप्यूटर साइंस में एमटेक (M. Tech)/ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT)/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग (ECE)/इलेक्ट्रिकल इंजनियरिंग (EE)/इलेट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EEE)/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ETE)/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग (EIE) की डिग्री अनिवार्य है। या फिप कंप्यूटर साइंस में एमएससी/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर एप्लिकेशन में मास्टर्स (MCA)/ बी लेवल/सी लेवल किया हो। यह सभी लोग अप्लाई कर सकते हैं। 

बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर- ग्रेजुएशन के साथ ए लेवल/पीजीडीसीए किया हो या बी.ई/कंप्यूटर साइंस में बीटेक/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशंस इंजीनियरिंग (ECE)/ इलेक्ट्रोनिक इंजीनियरिंग (EE)/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EEE)/ इलेक्ट्रॉनिक्सएंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EEE)/इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल (EIC)/टेलीकम्यूनिकेशन एंड इंस्ट्रूमेंटेशन (TIE) में डिग्री अनिवार्य है। कंप्यूटर साइंस में बी.एससी या आईटी और बीसीए वाले भी इसमें अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा दोनों पदों के लिए कैंडिडेट्स को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान एंव राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना अनिवार्य है।

कैसे करे आवेदन

 - सबसे पहले राजस्थान SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।

 - अब Recruitment Portal को सेलेक्ट करके Apply Now पर क्लिक करें। फॉर्म प्रोसेस को आगे बढ़ाने के लिए आपको सबसे पहले OTR पूरा करना होगा। इसके लिए आपको कोई फीस नहीं देनी होगी।

 - वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए अपना नाम, माता-पिता का नाम, कैटेगिरी, स्टेट जैसी डिटेल्स को सावधानीपूर्वक भरें। यही डिटेल्स बाद में फॉर्म में फैच होकर आपको नजर आएंगी। इसलिए सभी जानकारियां ध्यान से भरें।

 - जब ओटीआर का प्रोसेस पूरा हो जाएगा, तो आपकी एसएसओ आईडी क्रिएट हो जाएगी। इसी के जरिए आगे पूरा फॉर्म फिल होगा।

 - वेबसाइट पर फिर से एक बार लॉगिन करें, जिसके बाद जो-जो जानकारी जिस बॉक्स में भरने के लिए कही जाती है, अपने सर्टिफिकेट के मुताबिक ध्यान से भर दें। इसलिए सभी स्पेलिंग ध्यान से चेक करें।

 - अब आप अपना पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र और अन्य सर्टिफिकेट स्कैन करके ही सही साइज में अपलोड करें।

 - एप्लिकेशन फीस का भुगतान करने के बाद फॉर्म को फाइनली सबमिट कर दें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़