SBI में असिस्टेंट मैनेजर पदों पर निकली बंपर भर्तियां, इस तारीख से पहले करें आवेदन

इस भर्ती अभियान के माध्यम से 48 एससीओ रिक्तियों को भरा जाना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू हो चुकी है।
भारतीय स्टेट बैंक ने सहायक प्रबंधक (नेटवर्क सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट) और सहायक प्रबंधक (रूटिंग और स्विचिंग) पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इस अभियान के माध्यम से 48 एससीओ रिक्तियों को भरा जाना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 फरवरी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तिथि 20 मार्च 2022 है और कॉल लेटर जारी करने की संभावित तिथि 5 मार्च है।
इसे भी पढ़ें: प्रेजेंटेशन देते समय होती है घबराहट तो फॉलो करें ये टिप्स, कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे
रिक्ति विवरण
असिस्टेंट मैनेजर (नेटवर्क सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट)- 15
असिस्टेंट मैनेजर (रूटिंग और स्विचिंग)- 33
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष (31 अगस्त, 2021 तक) होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: एनिमेशन और ग्राफिक डिजाइनिंग में ऐसे बनाएं अपना कॅरियर, जानें कोर्स, जॉब्स और सैलरी
आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। वहीं, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
- प्रिया मिश्रा
अन्य न्यूज़













