Sarkari Naukari: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने निकाली है बंपर भर्ती, बिना एग्जाम के होगा चयन

सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए यह खबर बड़े काम की है। हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडियन में 1194 पदों पर बंपर भर्ती निकली है। अब बिना परीक्षा दिए सिलेक्ट हो सकते हैं, कैसे आपको बताते हैं।
सरकारी नौकरी के इच्छुक वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से Concurrent ऑडिटर के पदों पर भर्ती का नोटीफिकेशन जारी हुआ है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि, यह भर्ती केवल कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी। आइए आपको इस भर्ती के बारे में पूरी डिटेल बताते हैं।
सर्कल वाइज पदों की संख्या
- अहमदाबाद : 124 पद
- अमरावती : 77 पद
- बेंगलुरु : 49 पद
- भोपाल : 70 पद
- भुवनेश्वर : 50 पद
- चंडीगढ़ : 96 पद
- चेन्नई : 88 पद
- गुवाहाटी : 66 पद
- हैदराबाद : 79 पद
- जयपुर : 56 पद
- कोलकाता : 63 पद
- लखनऊ : 99 पद
- महाराष्ट्र : 16 पद
- मुंबई मेट्रो : 68 पद
- नई दिल्ली : 50 पद
- पटना : 52 पद
- तिरुवनंतपुरम : 52
शैक्षिण योग्यता
इस भर्ती एसबीआई और उसके साथ जुड़े बैंकों के रिटायर्ड ऑफिसर्स के लिए है।
आयु की सीमा
इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु 60 साल होना जरुरी है।
सैलरी और सिलेक्शन प्रोसेस
इस भर्ती के लिए 45,000 से 80,000 रुपए प्रतिमाह होनी चाहिए।
सिलेक्शन प्रोसेस
- उम्मीदवारों का चयन शॉर्ट लिस्टिंग के माध्यम से ही होगा।
- जो उम्मीदवार शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं उन्हीं का इंटरव्यू लिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आप नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
- अब फॉर्म में पासपोर्ट साइड फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें।
- फीस का भुगतान करने के बाद फॉर्म प्रिव्यू और सब्मिट करें।
- इसका प्रिंट आउट निकाल कर रख लीजिए।
अन्य न्यूज़












