UPESSC PRT Recruitment: यूपी में असिस्टेंट टीचर के 12,405 पदों पर भर्ती शुरू

UP PRT Assistant Teacher
प्रतिरूप फोटो
AI Image

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने पीआरटी असिस्टेंट टीचर के 12,405 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 16 सितंबर से 15 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। स्नातक, डीएलएड या बीएलएड और शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण 21 से 40 वर्ष के अभ्यर्थी इसके पात्र हैं।

सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने पीआरटी असिस्टेंट टीचर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। दरअसल, यह सुनहरा अवसर उन उम्मीदवारों के लिए जो उत्तर प्रदेश में पीआरटी असिस्टेंट टीचर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। यूपीईएसएससी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक असिस्टेंट टीचर के पदों पर आवदेन आज यानी 16 सितंबर से शुरु हो रहे हैं।

वहीं, इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन 15 अक्तूबर तक, इन पदों पर अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा, लास्ट डेट 19 अक्तूबर निर्धारित है।

भर्ती संबंधित विविरण

इस भर्ती के अभियान के चलते करीब 12,405 उम्मीदवारों को चयन किया जाएगा। इसमें सहायक अध्यापक प्राथमिक, शहरी के लिए कुल 11508 पद और सहायक अध्यापक प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय) में बालक विद्यालयों के लिए कुल 473 पद और बालिका विद्यालयों के लिए कुल 424 पद आरक्षित किए गए हैं।ट

परीक्षा शुल्क क्या है?

असल में इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 1,000 रुपये, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 300 रुपये निर्धारित है।

इस भर्ती के लिए आयु सीमा निर्धारित की गई है। 01 जुलाई, 2026 के आधार 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

कितना मिलेगा वेतन

आपको बता दें कि, सहायक अध्यापक शहरी क्षेत्र के लिए चुने जाने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमा 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये और सहायक अध्यापक प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय) के लिए 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

जाने शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार बीएलएड या डीएलएड पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

All the updates here:

अन्य न्यूज़