हरभजन सिंह को राज्यसभा भेजने की तैयारी में AAP, खेल विश्वविद्यालय की कमान भी दी जा सकती है

आप के लिए पंजाब में पहली जीत है, जहां उसने 117 विधानसभा क्षेत्रों में से 92 पर जीत हासिल की है। अगले महीने यहां से पांच राज्यसभा सीटें खाली हो जाएंगी और हरभजन सिंह को राज्यसभा भेजा जा सकता है।
आम आदमी पार्टी (आप) पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को राज्यसभा भेज सकती है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार राज्य की नवनिर्वाचित आप सरकार हरभजन सिंह को खेल विश्वविद्यालय की कमान भी सौंप सकती है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने का वादा किया है। ये खबर उस समय आई जब भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। AAP likely to send cricketer Harbhajan Singh to Rajya Sabha
Read @ANI Story | https://t.co/gAPDOIEbtM#HarbhajanSingh #Punjab #AAP pic.twitter.com/m0jwaoKVVs
इसे भी पढ़ें: डीजीपी हरियाणा ने ‘इको-फ्रेंडली‘ व सेफ होली खेलने का किया आग्रह
आप की जीत के तुरंत बाद ही भज्जी के नाम से मशहूर हरभजन सिंह ने अपनी मां को गले लगाते हुए भगवंत मान की दिल को छू देने वाली तस्वीर साझा की थी। हरभजन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि आम आदमी पार्टी और मेरे दोस्त भगवंत मान को हमारा नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई। यह सुनकर बहुत अच्छा लगा कि वह भगत सिंह के गांव खटकरकलां में नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे, क्या तस्वीर है। यह माता जी के लिए गर्व का क्षण है।
इसे भी पढ़ें: बिहार में कोई बड़ा 'खेला' होने वाला है? नीतीश कुमार के गुस्से के मायने को समझिए
आप के लिए पंजाब में पहली जीत है, जहां उसने 117 विधानसभा क्षेत्रों में से 92 पर जीत हासिल की है। अगले महीने यहां से पांच राज्यसभा सीटें खाली हो जाएंगी और चुनाव आयोग ने पहले ही द्विवार्षिक चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। जरूरत पड़ी तो 31 मार्च को मतदान होगा। राज्यसभा चुनाव के बाद राज्यसभा में आप की संख्या 3 से बढ़कर 8 होने की उम्मीद है। पार्टी जल्द ही सीटों के लिए नामों की घोषणा कर सकती है।
Congratulations to @AamAadmiParty and My friend #BhagwantMann on Becoming our New Chief minister .. great to hear that he will be taking oath as the new CM in Bhagat Singh's village Khatkarkalan, 🙏 what a picture…this is a proud moment for Mata ji 🙏🙏 pic.twitter.com/k46DNr6Pjz
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) March 10, 2022
अन्य न्यूज़













