हताश डेविड मिलर का कप्तान अक्षर पटेल ने बढ़ाया हौसला, ड्रेसिंग रुम का बदल दिया पूरा माहौल

Axar Patel and David Miller
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Apr 9 2026 2:43PM

हार के बाद डेविड मिलर की एक वीडियो दिल्ली कैपिटल्स ने एक्स पर शेयर की, जिसमें वो ड्रेसिंग रूम में अकेले हताश नजर आ रहे हैं। उनकी उस वीडियो के वायरल होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने एक दूसरा वीडियो शेयर की है, जिसमें कप्तान अक्षर पटेल ड्रेसिंग रूम का माहौल बदलते दिख रहे हैं।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 मुकाबले में डेविड मिलर मैच में सिंगल नहीं लेने के फैसले के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं। दिल्ली कैपिटल्स की गुजरात टाइटंस के खिलाफ 1 रन की हार के बाद डेविड मिलर की हर कोई आलोचना कर रहा है। मैच के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर मिलर ने कुलदीप यादव को स्ट्राइक नहीं दी और आखिरी गेंद पर वो शॉट नहीं लगा पाए और कुलदीप यादव के रन आउट से दिल्ली कैपिटल्स को ये मैच गंवाना पड़ा।

मैच में मिली हार के बाद डेविड मिलर की एक वीडियो दिल्ली कैपिटल्स ने एक्स पर शेयर की, जिसमें वो ड्रेसिंग रूम में अकेले हताश नजर आ रहे हैं। उनकी उस वीडियो के वायरल होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने एक दूसरा वीडियो शेयर की है, जिसमें कप्तान अक्षर पटेल ड्रेसिंग रूम का माहौल बदलते दिख रहे हैं।

दरअसल, गुजरात से मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों से ड्रेसिंग रूम में बात करते हुए अक्षर पटेल ने हर किसी को ये याद दिलाया कि टीम इस मैच को जीतने के करीब नहीं पहुंचती अगर मिलर कुछ आखिरी के ओवर में तेज तर्रार बल्लेबाजी नहीं करते। तो उनके नौ सिंगल फैसले को हार के लिए जिम्मेदार ठहराने का कोई कारण नहीं। 

इस दौरान अक्षर पटेल ने कहा कि, इस सीजन की शुरुआत में मैंने आप से कहा था कि अपने इमोशनंस पर काबू रखें और हर स्थिति में शांत रहें। हम सभी दुखी हैं, बुरा महसूस कर रहे हैं, लेकिन हम अब भी मुस्कुरा सकते हैं। ये ठीक है। सभी दुखी हैं, बुरा लग रहा है। हम फिर भी मुस्कुरा सकते हैं, कोई बात नहीं। ये एक लंबा टूर्नामेंट है। अगर उसने वे छक्के नहीं लगाए होते, तो आपको पता है कि हम खेल में बने ही नहीं होते। हम चेन्नई जाएंगे और नए सिरे से शुरुआत करेंगे। मुस्कुराते रहिए। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़