PSL में मोइन अली और डेविड वॉर्नर की हुई झड़प? ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने तोड़ी चुप्पी

David Warner is angry with Moeen Ali
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Apr 3 2026 1:29PM

पाकिस्तान सुपर लीग में डेविड वॉर्नर कराची किंग्स के कप्तान हैं। वहीं मोइन अली उन्हीं की टीम का हिस्सा हैं। ये घटना कराची वर्सेस रावलपिंडी मैच की है। हैदर अजहर कराची किंग्स के स्ट्रेटेजी हेड और टीम डायरेक्टर हैं।

पाकिस्तान सुपर लीग का ये सीजन शुरुआत से ही विवादों से घिरा रहा है। कभी खिलाड़ी मैदान पर बॉल टैंपरिंग करते पकड़े जाते हैं तो कभी होटल में सुरक्षा को तार-तार किया जाता है। वहीं अब ताजा मामला ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और इंग्लैंड के मोइन अली से जुड़ा है। जहां हाल ही में इन दोनों खिलाड़ियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। अब इस वीडियो की सच्चाई खुद वॉर्नर ने बताई है। 

 

बता दें कि, पाकिस्तान सुपर लीग में डेविड वॉर्नर कराची किंग्स के कप्तान हैं। वहीं मोइन अली उन्हीं की टीम का हिस्सा हैं। ये घटना कराची वर्सेस रावलपिंडी मैच की है। हैदर अजहर कराची किंग्स के स्ट्रेटेजी हेड और टीम डायरेक्टर हैं। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस वीडियो को रिशेयर करते हुए वॉर्नर ने लिखा कि, मैंने हैदर अजहर से कहा कि पहले जाओ और हाथ मिलाओ। अजहर ने भी इस मामले पर रिएक्शन दिया, उनके इस पोस्ट में दिख रहा है कि कराची की टीम में कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने लिखा कि, सच नहीं है, वे दोनों मेरा मजाक उड़ा रहे थे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़