बीसीसीआई के शेड्यूल से नाखुश हैं कोच गंभीर और गिल, अफगानिस्तान टेस्ट में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

Gautam Gambhir and Shubman Gill
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Apr 21 2026 1:30PM

गंभीर और गिल पहले भी इतने व्यस्त शेड्यूल का विरोध कर चुके हैं और अब फिर उसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। वहीं चयनकर्ता प्लान बी पर काम कर रहे हैं। गुरनूर बरार, मानव सुधार, आकिब नबी, देवदत्त पडिक्कल और कुछ अन्य खिलाड़ी इस एकमात्र टेस्ट के लिए सेलेक्टर्स का नजर में हैं, क्योंकि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है।

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेंगे। लेकिन कोच और कप्तान इस टेस्ट के शेड्यूल से खुश नहीं हैं। 

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाना है जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट 6 जून से शुरू होना है। अभी तक ये भी तय नहीं है कि कौन-कौन सी टीमें आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचेंगी। ऐसे में अजीत अगरकर की चयन समिति अफगानिस्तान टेस्ट के लिए कुछ रिजर्व खिलाड़ियों को मौका दे सकती है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर और गिल पहले भी इतने व्यस्त शेड्यूल का विरोध कर चुके हैं और अब फिर उसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। वहीं चयनकर्ता प्लान बी पर काम कर रहे हैं। गुरनूर बरार, मानव सुधार, आकिब नबी, देवदत्त पडिक्कल और कुछ अन्य खिलाड़ी इस एकमात्र टेस्ट के लिए सेलेक्टर्स का नजर में हैं, क्योंकि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। 

जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। क्योंकि वे आईपीएल खेल रहे हैं और आगे भी लगातार बिजी शेड्यूल है।

वहीं एक सूत्र ने कहा कि, आईपीएल फाइनल और अफगानिस्तान टेस्ट के बीच ज्यादा अंतर नहीं है। इसलिए चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों पर ज्यादा बोझ नहीं डालना चाहेंगे, क्योंकि इसके बाद तीन वनडे और फिर इंग्लैंड दौरे पर व्हाइट-बॉल सीरीज है। 

सूत्र ने बताया कि, अफगानिस्तान टेस्ट में डब्ल्यूटीसी के अंक नहीं मिलेंगे, इसलिए खिलाड़ियों का वर्कलोड संभालना जरूरी है। कुछ खिलाड़ी करीब दो महीने लगातार क्रिकेट खेलेंगे। अभी वनडे और डब्ल्यूटीसी ज्यादा अहम हैं। टीम चाहेगी  कि उसके बड़े खिलाड़ी फिट, तरोताजा और श्रीलंका व न्यूजीलैंड के खिलाफ चार टेस्ट और बाकी वनडे मैचों के लिए तैयार रहें। ऐसे में इस टेस्ट के लिए बुमराह को जोखिम में डालने का क्या फायदा?

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि, टेस्ट और वनडे सीरीज के बीच भी ज्यादा समय नहीं है। ऐसे में गिल, बुमराह, केएल राहुल और जडेजा जैसे खिलाड़ी एक महीने के अंदर टी20 से टेस्ट और फिर वनडे फॉर्मेट में जाएंगे। कप्तान और कोच पहले भी ऐसे शेड्यूल पर खुलकर बोल चुके हैं और अंतिम फैसला उनका हो सकता है।  

All the updates here:

अन्य न्यूज़