मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर, आईपीएल से पहले फॉर्म में लौटे किरॉन पोलार्ड

इन 58 रनों में 6 छक्के और 3 चौके शामिल थे। पोलार्ड की पारी से ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने तो जीत दर्ज की है साथ ही साथ मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी भी लेकर आई।
मुंबई इंडियंस के लिए एक अच्छी खबर है। मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर किरॉन पोलार्ड फॉर्म में आ गए हैं। दरअसल, कैरेबियाई प्रीमियर लीग में बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए पोलार्ड ने 193 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 30 गेंदों में 58 रन बनाए। इन 58 रनों में 6 छक्के और 3 चौके शामिल थे। पोलार्ड की पारी से ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने तो जीत दर्ज की है साथ ही साथ मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी भी लेकर आई।
इसे भी पढ़ें: IPL नहीं खेल पायेंगे राजस्थान रॉयल्स का ये खिलाड़ी, यह है कारण
किरॉन पोलार्ड का बल्ला काफी समय से शांत था। उन्होंने अपना आखिरी अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जुलाई में लगाया था। पोलार्ड ने हाल में ही खत्म हुए T20 सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन किया था। उन्होंने अपने आखिरी कुछ पारियों में 58*, 2, 13, 22*, 11 और 2 रन बनाए हैं। अपने इस अर्धशतक के साथ वह एक बार फिर से विश्वास में लौटेंगे और आने वाले मैचों के लिए उनका मनोबल बढ़ेगा। 34 वर्षीय पोलार्ड मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हैं। वह टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक है। उनकी हर पारी टीम के जीत और हार में बड़ी भूमिका निभाती है।
इसे भी पढ़ें: पंजाब में सिद्धू और कैप्टन में तकरार, अमरिंदर की बढ़ी शक्ति तो PCC प्रमुख को लगी फटकार
किरॉन पोलार्ड मुंबई के लिए कप्तानी भी कर चुके हैं। उन्होंने अपना मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीता था। 2021 के आईपीएल के पहले चरण में किरॉन पोलार्ड ने 171 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 168 रन बनाए हैं जबकि 3 विकेट भी लिए हैं। पोलार्ड की आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने बल्लेबाज के तौर पर 150 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से अब तक 3000 रन बनाए हैं। अंबाती रायडू के बाद आईपीएल में उनका दूसरा सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट है।
इसे भी पढ़ें: देश के सफल संचालन के लिए अनुशासित नागरिक जरूरी : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
आपको बता दें कि आईपीएल का दूसरा चरण 19 सितंबर से शुरू हो रहा है। मुंबई इंडियन स्कोर अभी सात मैच खेलने है। अगर टीम फाइनल या सेमीफाइनल में पहुंचती है तो मैचों की संख्या भी बढ़ेगी। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा है जबकि मुंबई इंडियंस में किरॉन पोलार्ड के अलावा क्विंटन डी कॉक, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से हैं।
अन्य न्यूज़











