ICC के 'प्लेयर ऑफ मंथ' अवॉर्ड के लिए संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह के बीच भिड़ंत, एक साउथ अफ्रीका का खिलाड़ी भी शामिल

Sanju Samson and Jasprit Bumrah
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Apr 6 2026 3:36PM

हर बार की तरह इस बार भी आईसीसी ने तीन खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया है जिन्होंने पिछले महीने इंटरनेशनल क्रिकेट में दमदार खेल दिखाया। इनमें भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइज़न का नाम शामिल है।

आईसीसी ने मार्च 2026 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की नॉमिनेशनल जारी  की है। हर बार की तरह इस बार भी आईसीसी ने तीन  खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया है जिन्होंने पिछले महीने इंटरनेशनल क्रिकेट में दमदार खेल दिखाया। इनमें भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइज़न का नाम शामिल है। 

मेंस कैटेगरी में संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की दावेदारी नजर आ रही है। संजू सैमसन ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के आखिरी मैच और फिर सेमीफाइनल और फाइनल में दमदार खेल दिखाकर टीम को खिताब दिलाया और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी जीता। नाबाद 97 रन उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाए थे, जबकि सेमीफाइनल में 89 रनों की पारी इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 89 रन ही बनाए थे। 

वहीं, जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर8 के मैच में 36 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया था, जिसे वर्चुअल क्वार्टर फाइनल कहा गया था। वहीं सेमीफाइनल में 33 रन देकर एक विकेट निकाला था। फाइनल में 15 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे। इस तरह उनकी दावेदारी भी मजबूत है। अब देखना ये है कि संजू सैमसन और बुमराह में से किसे प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड मिलता है, जबकि साउथ अफ्रीका के कॉनर एस्टरहुइजन भी इसमें शामिल हैं।  

All the updates here:

अन्य न्यूज़