Ishan Kishan की नजर में यह हैं वर्ल्ड के चार बेस्ट कप्तान, सूची में एक भारतीय भी शामिल

Ishan Kishan
ANI
अंकित सिंह । Dec 20 2022 12:43PM

ईशान किशन ने इसमें पहले नंबर पर भारत के पूर्व कप्तान और विश्वकप विजेता महेंद्र सिंह धोनी को रखा है। महेंद्र सिंह धोनी को ईशान किशन अपना आदर्श भी मानते हैं। महेंद्र सिंह धोनी की तरह ईशान किशन ने भी झारखंड से ही खेला है।

नयी दिल्ली। हाल में ही बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जमा कर सुर्खियों में आए युवा क्रिकेटर ईशान किशन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। लिमिट ओवर क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत के लिए कई मुकाबलों में वह खेल चुके हैं। इसके अलावा आईपीएल में सबसे ज्यादा रकम में बिकने वाले खिलाड़ी भी ईशान किशन है। हाल में ही एक यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान ईशान किशन ने विश्व के अपने चार पसंदीदा कप्तानों के बारे में बताया है। ईशान किशन ने इसमें पहले नंबर पर भारत के पूर्व कप्तान और विश्वकप विजेता महेंद्र सिंह धोनी को रखा है। महेंद्र सिंह धोनी को ईशान किशन अपना आदर्श भी मानते हैं। महेंद्र सिंह धोनी की तरह ईशान किशन ने भी झारखंड से ही खेला है। 

इसे भी पढ़ें: Surya kumar और shubman gill को मिलेगा इनाम, रहाणे, इशांत और साहा को बड़ा झटका दे सकता है BCCI

ईशान किशन ने दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को रखा है। रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। ईशान किशन ने इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को रखा है। टेस्ट क्रिकेट में ग्रीम स्मिथ को सबसे शानदार कप्तान के रूप में याद किया जाता है। वहीं, ब्रैंडन मैकुलम को ईशान किशन में चौथे नंबर पर रखा है। ब्रैंडन मैकुलम न्यूजीलैंड के लिए खेलते रहे हैं। ब्रैंडन मैकुलम लिमिट ओवर क्रिकेट के शानदार खिलाड़ी थे। वह बेहतर बल्लेबाज के साथ साथ अच्छे विकेटकीपर भी थे। आश्चर्य की बात है कि ईशान किशन में 4 बेस्ट कप्तानों में वर्तमान के किसी भी कप्तान को शामिल नहीं किया है। यहा तक कि उन्होंने अपनी सूची में रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी नहीं रखा है। 

इसे भी पढ़ें: ODI Ranking: दोहरा शतक लगाने वाले ईशान किशन ने लगाई 117 पायदान की छलांग, कोहली भी 8वें स्थान पर पहुंचे

बेस्ट बल्लेबाज

ईशान किशन से बेस्ट बल्लेबाज के बारे में भी पूछा गया। इसमें उन्होंने पहले नंबर पर विराट कोहली को रखा है। दूसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ को, तीसरे पर केन विलियमसन और चौथे नंबर पर इंग्लैंड के जो रूट है। टॉप 4 गेंदबाजों में ईशान किशन ने एक नंबर पर जसप्रीत बुमराह को रखा। दूसरे पर मिचेल स्टार्क, तीसरे पर ऑस्ट्रेलिया के ही पैटकमिंस हैं जबकि चौथे पर पाकिस्तान के शहीन शाह अफरीदी हैं। इसके अलावा उन्होंने रोहित शर्मा को लेकर भी अपनी राय रखी है। रोहित शर्मा के तीन दोहरे शतक पर बात करते हुए ईशान किशन ने साफ तौर पर कहा कि या किसी चमत्कार से कम नहीं है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़