IND vs ENG 4th Test: मैनचेस्ट में टीम इंडिया का अनोखा रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में हुआ ऐसा पहली बार

Team India
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Jul 24 2025 7:12PM

मैनचेस्टर में भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। लॉर्ड्स में हार के बाद भारतीय टीम ने 3 बदलाव किए। लगातार बल्ले से संघर्ष कर रहे करुण नायर की छुट्टी हुई। उनकी जगह साई सुदर्शन को मौका दिया गया। इसके अलावा चोटिल तेज गेंदबाज आकाशदीप की जगह अंशुल कंबोज को डेब्यू का मौका मिला।

भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चौथा टीम टेस्ट मैच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। लॉर्ड्स में हार के बाद भारतीय टीम ने 3 बदलाव किए। लगातार बल्ले से संघर्ष कर रहे करुण नायर की छुट्टी हुई। उनकी जगह साई सुदर्शन को मौका दिया गया। इसके अलावा चोटिल तेज गेंदबाज आकाशदीप की जगह अंशुल कंबोज को डेब्यू का मौका मिला।

मैनचेस्टर टेस्ट में भारतीय टीम ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया। ये भारत के टेस्ट इतिहास में कभी भी नहीं हुआ। वॉशिंगटन सुंदर जैसे ही बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे, ये रिकॉर्ड भी बन गया। दरअसल, सुंदर इस पारी में भारत के लिए पांचवें बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। टेस्ट क्रिकेट के अपने इतिहस में पहली बार भारतीय मेंस क्रिकेट टीम प्लेइंग इलेवन में पांच बाएं हाथ के बल्लेबाजों के साथ टेस्ट मैच खेल रही है।

मैनचेस्टर टेस्ट में भारतीय टीम ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया। ये भारत के टेस्ट इतिहास में कभी भी नहीं हुआ। वॉशिंगटन सुंदर जैसे ही बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे, ये रिकॉ्ड भी बन गया। दरअसल, सुंदर इस पारी में भारत के लिए पांचवें बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। टेस्ट क्रिकेट के अपने इतिहास में पहली बार भारतीय मेंस क्रिकेट टीम प्लेइंग इलेवन में पांच बाएं हाथ के बल्लेबाजों के साथ टेस्ट मैच खेल रही है।

भारत की प्लेइंग 11 में यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंद के रूप में 5 बाएं हाथ के बल्लेबाजखेल रहे हैं। जायसवाल ने 107 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 1 छक्का लगाया। 3 नंबर पर उतरे साई सुदर्शन पारी को शतक में तब्दीलनहीं कर पाए। उन्होंने 7 चौकों की बदौलत 151 गेंदों पर 61 रन बनाए।

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पहले दिन चोट के कारण रिटायर हर्ट हुए थे। हालांकि, चोट के बावजूद भी वह दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरे। दूसरे दिन लंच तक पंत 39 रन और सुंदर 20 रन बनाकर नाबाद हैं। रवींद्र जडेजा लगातार 5 अर्धशतक से चूक गए। पहली पारी में उन्होंने 40 गेंदों का सामना किया और 20 रन बनाए। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़