संजू सैमसन ने फाइनल में कर दिखाया कमाल, कोहली-अफरीदी के क्लब में की एंट्री

संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में लगातार तीन फिफ्टी पारी खेली। संजू ने अहमदाबाद में 33 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही वह टी20 वर्ल्डक के एक सीजन में सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में लगातार तीन फिफ्टी पारी खेली। संजू ने अहमदाबाद में 33 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही वह टी20 वर्ल्डक के एक सीजन में सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ये कारनामा कर चुके हैं।
संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में इंग्लैंड केखिलाफ 42 गेंद में 89 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और सात छक्के लगाए। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भी संजू के बल्ले से खूब रन निकले हैं। संजू सैमसन 33 गेंद में अर्धशतक पूरा करने के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइल और फाइनल में 50 से ज्यादा स्कोर बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने हैं। इससे पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने 2009 में सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं भारत के दिग्गज विराट कोहली ने 2014 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल और फिर फाइनल में अर्धशतक बनाया था।
पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने टी20 वर्ल्ड कप 2009 में सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 34 गेंद में 51 रन बनाए थे। वहीं फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 58 गेंद में 77 रन की पारी खेली थी।
सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 46 गेंद में 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे। संजू ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 8 छक्के लगाए। जेमी नीशम ने उन्हें पवेलियन भेजने का काम किया।
अन्य न्यूज़















