IND vs PAK Highlights: भारत ने लिया पाकिस्तान से 2017 का बदला, 6 विकेट से टीम इंडिया की बेहतरीन जीत

IND vs PAK
प्रतिरूप फोटो
BCCI
Kusum । Feb 23 2025 1:58PM

भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो गया है। वहीं पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गया है। भारत के लिए विराट कोहली ने 111 गेंद पर नाबाद 100 रन बनाए। भारत ने इस जीत के साथ ही 2017 का पाकिस्तान के साथ अपना हिसाब बराबर कर लिया है। भारत ने चैंपियंस ट्ऱफी के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ तीसरी जीत हासिल की है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के 5वां मुकाबला दुबई के स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। जिसे भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीता। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 241 रन पर आउट हो गई। भारत ने 42.3 ओवर में 4 विकेट पर 244 रन बनाए। इस जीत के साथ भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो गया है। वहीं पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गया है। भारत के लिए विराट कोहली ने 111 गेंद पर नाबाद 100 रन बनाए। भारत ने इस जीत के साथ ही 2017 का पाकिस्तान के साथ अपना हिसाब बराबर कर लिया है। भारत ने चैंपियंस ट्ऱफी के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ तीसरी जीत हासिल की है। पाकिस्तान ने भी इस टूर्नामेंट में भारत से तीन मैच जीते हैं। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की अच्छी शुरुआत थी। कप्तान रोहित शर्मा 15 गेंदों में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें शाहीन अफरीदी ने पांचवें ओवर में बोल्ड किया। इसके बाद, कोहली ने शुभमन गिल (52 गेंदों में 46, सात चौके) के साथ दूसरे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की। गिल को स्पिनर अबरार अहमद ने 18वें ओवर में बोल्ड किया। कोहली ने श्रेयस अय्यर (67 गेंदों में 56 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 114 रनों की अहम पार्टनरशिप की। लग रहा था कि दोनों भारत को जिताकर लौटेंगे लेकिन अय्यर 39वें ओवर में खुशदिल शाह के जाल में फंस गए। शाहीन ने 40वें ओवर में हार्दिक पंड्या (8) को पवेलियन भेजा। कोहली ने चौका लगाकर 51वां वनडे शतक कंप्लीट किया। ये उनके इंटरनेशनल करियर का 82वां शतक है। 

इससे पहले, पाकिस्तान टीम टॉस जीतने के बाद 49.4 ओवर में 241 पर ढेर हो गई। पाकिस्तान के लिए सऊद शकील ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 76 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 62 रन की पारी खेली। कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 77 गेंदों में 46 रन बनाए, जिसमें चौके शामिल हैं। उन्होंने शकील के साथ तीसरे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की। बाबर आजम ने 25 गेंदों में 23 रन बटोरे। उन्होंने पांच चौके मारे। इमाम-उल हक 10 ने और सलमान आगा ने 19 रनों का योगदान दिया। वहीं सातवें नंबर पर खुशदिल शाह ने 39 गेंदों में 38 रन की पारी खेली। उन्होंने दो छक्के लगाए। 

All the updates here:

Feb 23, 2025

21:58

IND vs PAK: भारत की 6 विकेट से शानदार जीत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के 5वां मुकाबला दुबई के स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। जिसे भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीता पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 49.4 ओवर में 241 रन पर आउट हो गई। भारत ने 42.3 ओवर में 4 विकेट पर 244 रन बनाए। इस जीत के साथ भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो गया है। वहीं पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गया है।  

Feb 23, 2025

21:53

IND vs PAK Live: विराट कोहली के विजयी चौके से कोहली का शतक पूरा

विराट कोहली ने चौके से मैच खत्म किया। इस चौके से कोहली का शतक भी पूरा हुआ। भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। 241 रन के टारगेट को 42.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया। भारत ने इस जीत के साथ 2017 फाइनल की हार का बदला ले लिया।

Feb 23, 2025

21:49

IND vs PAK Live: विराट कोहली के शतक के साथ भारत की जीत

लंबे समय से फॉर्म से दूर रह रहे विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी फॉर्म में वापसी की है। इसके साथ ही वह अपना शतक भी जड़ चुके हैं। उनके शतक के साथ ही भारत की 6 विकेट से जीत भी हो गई है। 

Feb 23, 2025

21:45

IND vs PAK: भारत को जीत के लिए 7 रन की जरूरत

टीम इंडिया को जीत के लिए 7 रन की जरूरत है। वहीं पाकिस्तान के हाथ से मैच गया अब उसका चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होना संभव है।

Feb 23, 2025

21:37

IND vs PAK Live: हार्दिक पंड्या भी लौटे पवेलियन

भारत को हार्दिक पंड्या के रूप में चौथा झटका लगा है। हार्दिक ने गेंदबाजी तो बेहतरीन की लेकिन वो बल्लेबाजी में इसे कायम नहीं रख पाए। वहीं हार्दिक को शाहीन अफरीदी ने अपना शिकार बनाया है। फिलहाल, भारत को जीत के लिए 19 रनों की जरूरत है।

Feb 23, 2025

21:31

IND vs PAK: श्रेयस अय्यर लौटे पवेलियन

भारत को श्रेयस अय्यर के रूप में तीसरा झटका लगा है। उन्हें खुशदिल ने पवेलियन भेजा है। इस दौरान उन्होंने अपनी अर्धशतीक पारी खेली।

Feb 23, 2025

21:21

IND vs PAK Live: श्रेयस अय्यर ने जड़ी फिफ्टी

श्रेयस अय्यर ने 63 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की है। अय्यर ने कोहली के साथ मिलकर टीम इंडिया को बेहतरीन स्थिति में पहुंचाया। 

Feb 23, 2025

21:19

IND vs PAK Live: भारत का स्कोर 200 रन

भारतीय टीम को जीत के लिए 42 रन की जरूरत है। वहीं टीम इंडिया का स्कोर 200 रन हो गया है। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं।

Feb 23, 2025

20:53

IND vs PAK Live: भारत को जीत के लिए 82 रन की जरूरत

विराट कोहली ( 64) और श्रेय अय्यर (27) की जोड़ी भारत को जीत की ओर ले जा रही है। वहीं भारत को जीत के लिए  20 ओवर में 82 रन की जरूरत है। 

Feb 23, 2025

20:41

IND vs PAK Live: विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक

पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली की बेहतरीन पारी, महज 62 गेंदों में 51 रन बनाए। ये कोहली की वनडे की 72वीं फिफ्टी है। IND- 132/2

Feb 23, 2025

20:25

IND vs PAK Live: अर्धशतक के करीब विराट कोहली

रोहित और गिल के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर (6) के साथ मिलकर विराट कोहली (43) भारतीय पारी को आगे बढ़ाना का काम कर रहे हैं। वहीं कोहली अपने अर्धशतक के नजदीक हैं। फिलहाल भारत का स्कोर- 118/2

Feb 23, 2025

20:09

IND vs PAK Live: भारत को गिल के रूप में दूसरा बड़ा झटका

भारत को दूसरा बड़ा झटका लगा है। शुभमन गिल 52 गेंदों पर 46 रन बनाकर अबरार अहमद के शिकार बने। इस दौरान उन्होंने 7 चौके भी जड़े। फिलहाल भारत का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है।

Feb 23, 2025

19:52

IND vs PAK Live: कोहली-गिल के बीच अहम साझेदारी

भारत के लिए विराट कोहली और शुभमन गिल ने 51 गेंदों में 55 रन की अहम साझेदारी पूरी कर ली है। 

Feb 23, 2025

19:49

IND vs PAK Live: विराट कोहली के 14000 रन पूरे हुए

शानदार! विराट कोहली ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का एक धांसू रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोहली अब वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 14 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

Feb 23, 2025

19:45

IND vs PAK Live: भारत को जीत के लिए 175 रन की जरूरत

भारत ने 10 ओवर में 1 विकेट पर 67 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 175 रन चाहिए। शुभमन गिल 35 और विराट कोहली 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Feb 23, 2025

19:35

IND vs PAK Live: भारत का स्कोर 63/1

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद एक बार फिर भारत की स्थिति संभल गई है। शुभमन गिल (35) और विराट कोहली (6) क्रीज पर डटे हुए हैं। भारत का स्कोर- 63/1

Feb 23, 2025

19:24

IND vs PAK Live: शुभमन गिल संभाल रहे भारत की पारी

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद कोहली-गिल भारत की पारी को संभाल रहे हैं। IND- 46/1

Feb 23, 2025

19:15

IND vs PAK Live: भारत को लगा बड़ा झटका, रोहित शर्मा हुए आउट

भारत को बड़ा झटका लगा है। बेहतरीन लय में खेल रहे कप्तान रोहित शर्मा 15 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें शाहीन अफरीदी ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। IND- 31/1

Feb 23, 2025

18:52

IND vs PAK Live: भारत की पारी शुरू हुई

भारत की पारी शुरू हो गई है। जहां बतौर ओपनर जोड़ी रोहित शर्मा और शुभमन गिल बल्लेबाजी करने आए हैं। वहीं गेंदबाजी की शुरुआत शाहीन शाह अफरीदी कर रहे हैं। 

Feb 23, 2025

18:24

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान ने भारत को दिया 242 रन का टारगेट

दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का पांचवां मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 241 रन का स्कोर बनाया। वहीं अब भारत के सामने रनों 242 का टारगेट है।

Feb 23, 2025

18:23

IND vs PAK Live: पाकिस्तान का आखिरी विकेट गिरा

हर्षित राणा ने पाकिस्तान का आखिरी विकेट, खुशदिल को आउट किया। भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 241 रनों पर ढेर कर दिया। खुशदिल ने इस दौरान 39 गेंद में 38 रन बनाए। 

Feb 23, 2025

18:18

IND vs PAK Live: हारिस राऊफ भी लौटे पवेलियन

मोहम्मद शमी ने पाकिस्तान को 9वां झटका दिया है। उन्होंने हारिस राऊफ को पवेलियन भेजा है।  हारिस ने आठ रन बनाए। पाकिस्तान का स्कोर 9 विकेट पर 241 रन है। 

Feb 23, 2025

18:06

IND vs PAK Live: पाकिस्तान का 8वां विकेट गिरा

पाकिस्तान को आठवां झटका नसीम शाह के रूप में लगा है। कुलदीप यादव ने उन्हें महज 14 रन पर पवेलियन भेजा। कुलदीप का ये बेहतरीन स्पेल था उन्होंने तीन विकेट अपने नाम कर लिए हैं। 

Feb 23, 2025

17:49

IND vs PAK Live: शाहीन शाह अफरीदी भी लौटे पवेलियन

कुलदीप यादव को इस मुकाबले में दूसरी सफलता मिली है। उन्होंने पहले सलमान अली के बाद शाहीन शाह अफरीदी को पवेलियन भेजा है। 

Feb 23, 2025

17:47

IND vs PAK Live: पाकिस्तान का छठा विकेट गिरा

कुलदीप यादव को आखिरकार विकेट मिल ही गया। उन्होंने  सलमान अली आगा को आउट कर पाकिस्तान को छठा झटका दिया है। सलमान अली आगा इस दौरान 24 गेंदों पर 19 रन बनाए। 

Feb 23, 2025

17:41

IND vs PAK Live: 200 रन से दूर है पाकिस्तान

40 ओवरों के पाकिस्तान का स्कोर 183/5 है। सलमान 15 और खुशदिल 8 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

Feb 23, 2025

17:23

IND vs PAK Live: पाकिस्तान को पांचवां झटका

रविंद्र जडेजा ने पाकिस्तान को पांचवां झटका दिया है। तैयब ताहिर महज 6 गेंदों में 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान टीम मुश्किल में दिख रही है। तैयब के बाद खुशदिल साह क्रीज पर आए हैं। 

Feb 23, 2025

17:18

IND vs PAK Live: साउद शकील भी लौटे पवेलियन

हार्दिक पंड्या ने पाकिस्तान को चौथा झटका दिया है। उन्होंने साउद शकील को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया। साउद शकील ने इस दौरान 76 गेंदों में चार चौकों की मदद से 62 रन बनाए। 

Feb 23, 2025

17:09

IND vs PAK Live: अक्षर ने किया रिजवान को क्लीन बोल्ड

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारत को तीसरा विकेट मिल गया। अक्षर पटेल ने मोहम्मद रिजवान को आउट कर पाकिस्तान को तीसरा बड़ा झटका दिया है। रिजवान ने इस दौरान 77 गेंदों में 46 रन बनाए हैं।

Feb 23, 2025

17:07

IND vs PAK Live: रिजवान-साउद के बीच 101 रन की साझेदारी

पाकिस्तान को मुश्किल वक्त से निकालते हुए रिजवान-साउद के बीच 101 रन की अहम साझेदारी हुई है। 

Feb 23, 2025

16:56

IND vs PAK Live: साउद शकील ने जड़ी फिफ्टी

पाकिस्तान के साउद शकील ने अपनी फिफ्टी जड़ी है। उन्होंने 64 गेंदों पर अपना अर्धशतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने 4 चौके भी लगाए हैं। 31 ओवर के बार पाकिस्तान स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 137 रन है। रिजवान भी फिफ्टी की ओर बढ़ रहे हैं।

Feb 23, 2025

16:38

IND vs PAK Live: रिजवान-साउद के बीच अहम साझेदारी

पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान और साउद शकील के बीच 70 रन की अहम साझेदारी बन गई है। रिजवान स्पिनर्स के खिलाफ अच्छा खेल रहे हैं। जिस कारण भारत को विकेट की तलाश है। 

Feb 23, 2025

16:29

IND vs PAK Live: भारत को विकेट की तलाश

रवींद्र जडेजा गेंदबाजी करने आए हैं ये उनका दूसरा ओवर है। जबकि पाकिस्तान की तरफ से क्रीज पर साउद शकील और मोहम्मद रिजवान डटे हुए हैं। इन दोनों के बीच 52 रन की साझेदारी हो गई है। फिलहाल पाकिस्तान का स्कोर- 99/2 

Feb 23, 2025

16:17

10 ओवर से नहीं लगी बाउंड्री

भारतीय गेंदबाजों का दबदबा जारी है। 20 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। पाकिस्तान का स्कोर 82/2 है। पाकिस्तान ने पिछले 10 ओवर से कोई बाउंड्री नहीं लगाई है। शकील साउद 35 गेंदों में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। जबकि रिजवान 34 गेंदों में 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Feb 23, 2025

15:54

IND vs PAK Live: पाकिस्तान का स्कोर 63/2

15 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट पर 63 रन है। फिलहाल पाकिस्तान के लिए क्रीज पर मोहम्मद रिजवान (8) और साउद शकील (9) डटे हुए हैं। 

Feb 23, 2025

15:26

IND vs PAK Live: भारत के लिए अच्छी खबर, शमी वापस आए

भारत के लिए अच्छी खबर है कि, मोहम्मद शमी वापस मैदान पर आए हैं। दरअसल, उनके काल्फ (पैर की पिंडलियों) में कुछ परेशानी होने के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। 

Feb 23, 2025

15:22

IND vs PAK Live: पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा

अक्षर पटेल की बेहतरीन फील्डिंग, इमाम उल हक महज 10 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके साथ ही पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा है।  

Feb 23, 2025

15:14

IND vs PAK Live: भारत को बड़ी सफलता

हार्दिक पंड्या ने आखिरकार भारत को पहली सफलता दिला दी है। उन्होंने बाबर आजम को आउट कर पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। इस दौरान बाबर अच्छा खेल रहे थे लेकिन वह 26 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए।  बाबर आजम ने इस दौरान इमाम के साथ मिलकर 41 रन की अहम साझेदारी की।

Feb 23, 2025

15:08

IND vs PAK Live: चोटिल होने के कारण शमी मैदान से बाहर गए

टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय, मोहम्मद शमी चोटिल होने के कारण बीच मैदान से बाहर चले गए हैं उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर फील्डिंग के लिए आए हैं। हालांकि, अभी पता नहीं है कि शमी कितनी देर के लिए बाहर गए हैं।

Feb 23, 2025

14:41

IND vs PAK Live: दोनों टीमों के कप्तानों का बयान

कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस गंवाने के बाद कहा कि वास्तव में कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने टॉस जीता इसलिए हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच लास्ट गेम की तरह दिख रही है। हमारे पास अनुभवी बैटिंग यूनिट, इसलिए हम जानते हैंकि अगर पिचें धीमी हो जाती हैं तो हमें क्या करने की जरूरत है। टीम से ओवरऑल की आवश्यकता है। बल्ले और गेंद के साथ। आखिरी गेम हमारे लिए आसान नहीं था। आप दबाव में खुद को टेस्ट करना चाहते हैं। 

पाकिस्तान  के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है। एक अच्छा टारगेट रखना चाहते हैं। आईसीसी इवेंट में हर मैच अहम होता है। हम चीजों को सामान्य रखेंगे। खिलाड़ी इन कंडीशन से परिचित हैं, हमने यहां अच्छा किया है और हम आज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं। हमें अपना आखिरी गेम में हार मिली लेकिन ये अब हमारे लिए अतीत की बात हो चुकी है। 

Feb 23, 2025

14:30

IND vs PAK Live: भारत-पाकिस्तान महामुकाबला शुरू

भारत बनामा पाकिस्तान महामुकाबला शुरू हो गया है। पहले बल्लेबाजी के लिए पाकिस्तान की तरफ से बाबर आजम और इमाम-उल-हक टीम के लिए ओपनिंग करने आए हैं। जबकि गेंदबाजी की शुरुआत मोहम्मद शमी आए हैं। 

Feb 23, 2025

14:12

IND vs PAK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी।
पाकिस्तान: इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद 

Feb 23, 2025

14:06

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस

दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वहीं टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करेगी।

Feb 23, 2025

14:00

IND vs PAK Live: भारत-पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान रोमांचक मुकाबला दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा। ये मैच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

अन्य न्यूज़