Lords में भारतीय दिव्यांग Cricket टीम ने इंग्लैंड को हराया, गांगुली स्टाइल जश्न

India Disability
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

भारतीय मिश्रित दिव्यांग क्रिकेट टीम ने लंदन में खेले गए अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड को 118 रन के बड़े अंतर से मात दी। अर्जुन गावरे के 68 रन और कप्तान माजिद मगरे की नाबाद 63 रन की तेज पारियों के दम पर भारत ने चार विकेट पर 206 रन बनाए, जिसके जवाब में मेजबान टीम 88 रन पर ही सिमट गई। इस शानदार जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक मैदान पर सौरव गांगुली के 2002 वाले मशहूर ब्लेजर लहराने के जश्न को फिर से दोहराया।

भारतीय मिश्रित दिव्यांग क्रिकेट टीम ने यहां खेले गए सातवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड को 118 रन से करारी शिकस्त देने के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में सौरव गांगुली के शर्ट लहराने वाले बहुचर्चित जश्न को दोहराया। अर्जुन गावरे की 44 गेंदों पर 68 रन और कप्तान माजिद मगरे की महज 19 गेंदों पर नाबाद 63 रन की तूफानी पारी की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 206 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम केवल 88 रन पर आउट हो गई।

इसे भी पढ़ें: Career Tips: क्या अमेरिका में पहले साल कर सकते हैं Part-Time Job? भारतीय छात्र समझें USCIS गाइडलाइन्स

भारत की तरफ से हिलाल अहमद वानी ने 21 रन देकर चार और जयेश परमार ने 14 रन देकर तीन विकेट लिए। इंग्लैंड ने इस तरह से सात मैचों की श्रृंखला 4-3 से अपने नाम की। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद (डीसीसीआई) ने लॉर्ड्स की बालकनी में खिलाड़ियों और अधिकारियों द्वारा अपने ब्लेज़र उतारने का एक वीडियो पोस्ट किया, जो 2002 में नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में इसी मैदान पर भारत की इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद गांगुली का शर्ट उतार कर जश्न मनाने की नकल थी।

डीसीसीआई ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘जब भारत लॉर्ड्स में जीतता है, तो जश्न का माहौल ही अलग होता है। लॉर्ड्स की बालकनी पर क्रिकेट की अपार खुशी का एक पल। कोट उतारकर, जोश से भरे हुए और तिरंगा गर्व से लहराते हुए।

इसे भी पढ़ें: Vanakkam Poorvottar: Delimitation से लेकर Cauvery तक... दक्षिण की बड़ी चिंताओं पर Amit Shah की बैठक में निकला समाधान का रास्ता!

118 रन से जीत। एक अविस्मरणीय जश्न।’’ मिश्रित दिव्यांग प्रारूप में शारीरिक और श्रवण सहित विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता वाले खिलाड़ी शामिल होते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़