IND vs PAK Highlights: भारत बना एशिया कप 2025 का चैंपियन, पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

India win asia Cup 2025
प्रतिरूप फोटो
BCCI X
Kusum । Sep 28 2025 6:40PM

भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 9वीं बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। रविवार को रोमांचक फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पांच विकेट से धूल चटाई। पाकिस्तान ने 147 का लक्ष्य दिया, जिसे भारत ने दो गेंद बाकी रहते हासिल किया। पाकिस्तान तिलक वर्मा की आंधी में उड़ गया।

एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 9वीं बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। रविवार को रोमांचक फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पांच विकेट से धूल चटाई। पाकिस्तान ने 147 का लक्ष्य दिया, जिसे भारत ने दो गेंद बाकी रहते हासिल किया। पाकिस्तान तिलक वर्मा की आंधी में उड़ गया। तिलक ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। तिलक ने मुश्किल हालात में 53 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और चार छक्के भी शामिल हैं। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। भारत ने 20 रन जोड़कर तीन विकेट खो दिए। अभिषेक शर्म भी महज 5 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव 1 रन ही बना पाए। शुभमन गिल 12 रन ही बना सके। इसके बाद तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 57 रनों की अहम साझेदारी निभाई। वहीं 13वें ओवर में संजू सैमसन 33 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। जिसके बाद तिलक वर्मा का साथ शिवम दुबे ने दिया। दोनों के बीच 60 रनों की अहम और बड़ी साझेदारी हुई। भारत का आखिरी ओवर में 10 रन चाहिए थे। ऐसे में तिलक ने हारिस राऊफ द्वारा डाले गए 20वें ओवर की पहली गेंद पर डबल लिया और दूसरी गेंद पर छक्का जड़ाय़ उन्होंने तीसरी गेंद पर सिंगल निकाला। रिंकू सिंह ने चौका ठोक कर भारत को जीत की दहलीज पार कराई।

इससे पहले, भारत ने पाकिस्तान को 19.1 ओवर में 146 रनों पर ढेर किया। कुलदीप यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 30 रन देकर चार विकेट चटकाए। उन्होंने तीन विकेट तो एक ही ओवर में झटके, जिससे पाकिस्तान का हाल खस्ता हो गया। अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती औऱ जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। 

वहीं पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी तो, टीम की शुरुआत बेहतरीन रही। साहिबजादा फरहान ने 38 गेंदों में 57 रन तो फखर जमां ने 35 गेंदों में 46 रन बनाए। दोनों ने पहले ओवर के लिए 84 रन जोड़कर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन भारत के खतरनाक स्पिन जाल में पाकिस्तान को बुरी तरह फंसाया। फरहान 10वें ओवर में लौटे, जिसके बाद पाकिस्तान की पारी लड़खड़ा गई। पाकिस्तान ने 62 रन जोड़कर 9 विकेट गंवाए। 

All the updates here:

Sep 29, 2025

00:11

भारत ने 9वीं एशिया कप का खिताब जीता

पाकिस्तान ने 19.1 ओवर में 146 रन बनाए। भारत ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 150 रन बनाए। कांटे की टक्कर वाले मुकाबले में भारत को जीत मिली। भारत 9वीं बार एशिया कप का चैंपियन बना है। 

Sep 29, 2025

00:03

Asia Cup 2025 का चैंपियन बना भारत

तिलक वर्मा की बेहतरीन पारी के दम पर भारत एक बार फिर एशिया कप 2025 का चैंपियन बन गया है। भारतीय टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंद डाला। 

Sep 28, 2025

23:56

IND vs PAK Final Live Score: शिवम दुबे 33 रन बनाकर आउट

भारत को शिवम दुबे के रूप में पांचवां झटका लगा है। इस दौरान शिवम दुबे ने तिलक वर्मा के साथ बेहतरीन साझेदारी की और 33 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। फिलहाल भारत को जीत के लिए 6 गेंदों में 10 रन की जरूरत है। 

Sep 28, 2025

23:43

IND vs PAK Final Live Sore: तिलक-दुबे के बीच बेहतरीन साझेदारी

तिलक वर्मा और शिवम दुबे के बीच 50 रनों की अहम और बेहतरीन साझेदारी हुई है। दोनों भारत को जीत के नजदीक ले कर जा रहे हैं। फिलहाल भारत को जीत के लिए 12 गेंदों में 17 रन की जरूरत है। 

Sep 28, 2025

23:31

IND vs PAK Final Live Score: तिलक वर्मा की फिफ्टी पूरी

तिलक वर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इस दौरान 41 गेंदों में अपनी फिफ्टी जड़ी।  तिलक वर्मा ने 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से ये फिफ्टी पूरी की। 

Sep 28, 2025

23:27

IND vs PAK Final Live Score: भारत का स्कोर 100 के पार

4 विकेट गंवाने के बाद भारत का स्कोर 107 हो गया है। फिलहाल टीम इंडिया को जीत के लिए 29 गेंदों  में 40 रन की जरूरत है। 

Sep 28, 2025

23:17

IND vs PAK Final Live Score: संजू सैमसन 24 रन बनाकर हुए आउट

भारत को संजू सैमसन के रूप में चौथा झटका लगा है। संजू ने इस दौरान 21 गेंदों में 24 रन बनाए लेकिन आखिर में वह अबरार अहमद के शिकार बने। अबरार ने उन्हें साहिबजादा फरहान के हाथों कैच आउट कराया। 

Sep 28, 2025

23:03

IND vs PAK Final Live Score: भारत का स्कोर 60 रन के पार


3 विकेट के नुकसान के बाद भारत का स्कोर 60 रन हो गया। वहीं भारत को जीत के लिए 57 गेंदों में 81 रन की जरूरत है। फिलहाल तिलक और संजू पारी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। 

Sep 28, 2025

22:35

IND vs PAK Final Live Score: भारत को तीसरा झटका

अभिषेक, सूर्या के बाद शुभमन गिल भी अपना विकेट गंवा बैठे। इसके साथ ही भारत को तीसरा बड़ा झटका लगा है। गिल ने इस दौरान 10 गेंदों में 12 रन बनाकर फहीम अशरफ के शिकार बने। IND- 21/3

Sep 28, 2025

22:19

IND vs PAK Final Live Score: भारत को सूर्या के रूप में दूसरा झटका

सूर्यकुमार यादव के रूप में  भारत को दूसरा झटका लगा है। सूर्या एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में असफल रहे हैं। उन्होंने इस दौरान 5 गेंदों में महज 1 रन बनाया। वहीं उन्हें शाहीन अफरीदी ने सलमान आगा के हाथों कैच आउट कराया। IND- 10/2 

Sep 28, 2025

22:09

IND vs PAK Final Live Score: भारत को बड़ा झटका लगा

भारत को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला और बड़ा झटका लगा है। अभिषेक शर्मा को फहीम अशरफ ने हारिस राऊफ के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान अभिषेक शर्मा महज 6 गेंदों में 5 रन ही बना पाए।  

Sep 28, 2025

22:02

IND vs PAK Final Live Score: भारत की पारी का आगाज

पाकिस्तान के बाद अब भारत की पारी का आगाज हो गया है। जहां भारत की तरफ से बतौर ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा आए हैं। वहीं शाहीन अफरीदी गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं। 

Sep 28, 2025

21:50

IND vs PAK Final Live Score: भारत के सामने 147 रन का टारगेट

भारत को 147 रनों का टारगेट मिला है। बुमराह ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद नवाज को आउट कर पाकिस्तान को 146 रन पर समेट दिया। अबररा अहमद 1 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

Sep 28, 2025

21:35

IND vs PAK Final Live Score: जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान को दिया 9वां झटका

हारिस राऊफ के रूप में जसप्रीत बुमराह ने अपना पहला विकेट झटका। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को 9वां झटका दिया है। हारिस राऊफ ने इस दौरान 6 रन बनाए। PAK- 141/9

Sep 28, 2025

21:31

IND vs PAK Final Live Score: कुलदीप ने किए 4 शिकार

कुलदीप यादव पाकिस्तान के लिए बुरा सपना बन कर आए हैं। उन्होंने इस मैच में अपना चौथा शिकार किया है। कुलदीप ने फहीम अशरफ को तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट कराया। 

Sep 28, 2025

21:28

IND vs PAK Final Live Score: कुलदीप यादव ने झटके 3 विकेट

कुलदीप यादव ने शाहीन अफरीदी को एलबीडब्ल्यू करके पाकिस्तान को सातवां झटका दिया है। इस मैच में कुलदीप ने अभी तक 3 विकेट अपने नाम किए। PAK- 134/7

Sep 28, 2025

21:20

IND vs PAK Final Live Score: सलमान आगा भी आउट

हुसैन तलत को अक्षर पटेल ने संजू सैमसन के हाथों कैच आउट किया। इसके बाद कुलदीप यादव ने कप्तान सलमान अली अगा को भी संजू के हाथों कैच आउट कराया। इसी के साथ पाकिस्तान को छठा झटका लगा है। 

Sep 28, 2025

21:08

IND vs PAK Final Live Score: पाकिस्तान को तीसरा झटका

पाकिस्तान को तीसरा झटका महोम्मद हारिस के रूप में लगा। हारिस को अक्षर पटेल ने रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया। PAK- 118/3

Sep 28, 2025

21:06

IND vs PAK Final Live Score: पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा

कुलदीप यादव ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने सईम अयूब को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान सईम अयूब ने 11गेंदों में 14 रन बनाए। 

Sep 28, 2025

20:56

IND vs PAK Final Live Score: पाकिस्तान का स्कोर 100 के पार

11.4 ओवर- दुबई में खेले जा रहे एशिया कप 2025 फाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 104 हो गया है। वहीं भारतीय गेंदबाज अब भी विकेट के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। पाकिस्तान के लिए क्रीज पर सईम अयूब और फखर जमान की जोड़ी है। 

Sep 28, 2025

20:46

IND vs PAK Final Live Score: भारत को पहली सफलता मिली

साहिबजादा फरहान को वरुण चक्रवर्ती ने तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट करा के पवेलियन भेजा। इस दौरान साहिबजादा फरहान ने 38 गेंदों में 57 रन बनाए। इसके साथ ही पाकिस्तान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 57 रन है। 

Sep 28, 2025

20:43

IND vs PAK Final Live Score: भारतीय गेंदबाज विकेट को तरसे

दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय गेंदबाज विकेट को तरस गए हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान और फखर जमान के बीच बेहतरीन पार्टनरशिप बन गई है। PAK- 78/0

Sep 28, 2025

20:36

IND vs PAK Final Live: पाकिस्तान का स्कोर 50 के पार

भारत  के खिलाफ पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 के पार पहुंच गया है। फिलहाल साहिबजादा फरहान और फखर जमान की जोड़ी पारी को आगे बढ़ा रही है। 

Sep 28, 2025

20:15

IND vs PAK Final Live Score: पाकिस्तान का स्कोर 19 रन

भारत के खिलाफ पाकिस्तान का स्कोर 3 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 19 रन हो गया है। वहीं क्रीज पर साहिबजादा फरहान और फखर जमान की जोड़ी डटी हुई है। 

Sep 28, 2025

19:59

IND vs PAK Final Live Score: भारत-पाकिस्तान मुकाबला शुरू

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। जहां पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। पाकिस्तान के लिए बतौर ओपनर जोड़ी साहिबजादा फरहान और फखर जमान क्रीज पर आई है। वहीं भारत के लिए शिवम दुबे गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं।

Sep 28, 2025

19:38

IND vs PAK Final Live: भारत-पाकिस्तान की प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग 11- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान की प्लेइंग 11- साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद। 

Sep 28, 2025

19:33

IND vs PAK Final Live: भारत ने जीता टॉस

दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। जहां भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करेगी। 

Sep 28, 2025

18:53

IND vs PAK Final Live: रात 8 बजे होगा मुकाबला शुरू

 भारत और पाकिस्तान के बीच रात 8 बजे से एशिया कप 2025 का फाइनल खेला जाएगा। जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी 7.30 बजे होगा।  

Sep 28, 2025

18:52

IND vs PAK Final Live: टी20 में भारत का रिकॉर्ड बेहतरीन

वहीं 2024 में अब तक टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में भारत ने 37 मैचों में से 34 मैच जीते हैं। जिसमें तीन सुपर ओवर में जीते गए मुकाबले भी हैं। 

Sep 28, 2025

18:50

IND vs PAK Final Live: फाइनल में पाकिस्तान का रिकॉर्ड दमदार

आंकड़ों के अनुसार भारत के खिलाफ किसी भी टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान का रिकॉर्ड दमदार है। किसी भी फाइनल में 12 में से 8 बार पाकिस्तान ने फाइनल जीता है। 5 या इससे ज्यादा टीमों वाले टूर्नामेंट में 5 में से 3 बार फाइनल पाकिस्तान ने जीता है। ऐसे में भारत को सतर्क रहने की जरूरत है। 

Sep 28, 2025

18:48

IND vs PAK Final Live: भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला कांटे का

एशिया कप 2025 के इतिहास में पहली बार भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबले में आमने-सामने हैं। ऐसे में मुकाबला कांटे का होगा। इस टूर्नामेंट में भारत ने 2 बार पाकिस्तान को हराया है। 

अन्य न्यूज़