IND vs SL Highlights: सुपर ओवर में भारत ने श्रीलंका को हराया, एशिया कप 2025 में लगातार जीता छठा मुकाबला

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला खेला जा रहा है। जहां टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 196 रन बनाए हैं। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने 61 तो तिलक वर्मा ने 49 रन बनाए। वहीं जारी टूर्नामेंट में भारत ने अबतक का हाईएस्ट टोटल बनाया है।
शुक्रवार का दिन एशिया कप 2025 के लिहाजा से बेहतरीन रहा। भारत ने एशिया कप 2025 के 18वें मुकाबले में सुपर ओवर में श्रीलंका को मात दी।दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए। जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका के शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाकर मैच को टाई कराया। जिसके बाद सुपर ओवर के रोमांच में श्रीलंका की टीम दोनों विकेट गंवाकर महज 2 रन ही बना पाई जिसके बाद भारत ने एक गेंद में तीन रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर दिया।
फिलहाल, 203 रनों का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम को पहले ही ओवर में झटका लगा। कुसल मेंडिस खाता नहीं खोल सके और हार्दिक पंड्या के शिकार बन गए। वहीं इसके बाद कुसल परेरा ने पथुम निसांका के साथ मिलकर श्रीलंका को अच्छी साझेदारी दिलाई। लेकिन वह भी 32 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाकर आउट हो गए। श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका चार रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप ने उन्हें पवेलियन भेजा। कमिंदु मेंडिस सात गेंद में महज 3 रन ही बना पाए। जबकि पथुम निसांका 58 गेंद में 107 रन बनाकर आउट हुए। दसुन शनाका ने 22 तो जनिथ ने 2 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत के लिए हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, हर्षित, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट लिया।
वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही। टीम को अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। लेकिन गिल इस दौरान महज 4 रन बनाकर तीक्षणा के शिकार बन गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में विफल रहे और 12 रन ही बना सके। अभिषेक शर्मा ने 31 गेंद में 61 रन बनाए। अभिषेक को असलंका ने आउट किया। संजू सैमसन ने 23 गेंद में 39 रन बनाए। हार्दिक पंड्या तीन गेंद में दो रन ही बना सके। अक्षर पटेल ने 21 तो तिलक वर्मा ने 49 रन की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से महीश तीक्षणा, दुश्मंता चमीरा, वानिंदु हसरंगा, दासून शनाका और चरित असलंका ने एक-एक विकेट लिया।
A Super fight and A Super Win!
— BCCI (@BCCI) September 26, 2025
Updates ▶️ https://t.co/xmvjWCaN8L#TeamIndia | #AsiaCup2025 | #Super4 | #INDvSL pic.twitter.com/J0VAgHsVUl
Sep 27, 2025 00:36 | सुपर ओवर में भारत ने श्रीलंका को दी मातदुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया। भारत द्वारा मिले 203 रनों के जवाब में श्रीलंका ने निसांका के शतक की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाकर मैच को टाई कराया। जिसके बाद सुपर ओवर में भारत ने पहली गेंद पर जीत दर्ज की।
|
Sep 27, 2025 00:24 | IND vs SL Live score: जीतने के लिए सुपर ओवर में भारत को 3 रन की जरूरतअर्शदीप सिंह ने पहले कुसल परेरा और फिर दसुन शनाका को आउट करके श्रीलंका को सुपर ओवर में 2 रन पर समेट दिया। जिसके बाद अब भारत को जीत के लिए सुपर ओवर में 3 रन की जरूरत है। |
Sep 27, 2025 00:20 | IND vs SL Live Score: सुपर ओवर में श्रीलंका ने गंवाया विकेटश्रीलंका की टीम ने सुपर ओवर की पहली ही गेंद पर कुसल परेरा का विकेट गंवाया। परेरा को अर्शदीप ने रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया। |
Sep 27, 2025 00:09 | IND vs SL Live Score: सुपर ओवर तक पहुंचा भारत-श्रीलंका मुकाबलाश्रीलंकाई टीम की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 202 रन बना लिए हैं। जिसके बाद अब दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर तक मुकाबला पहुंच गया है। |
Sep 27, 2025 00:05 | IND vs SL Live Score: 107 रन की पारी खेलकर निसंका आउटपथुम निसंका 107 रन की पारी खेलकर हर्षित राणा के शिकार बन गए। इस दौरान निसंका ने बेहतरीन शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को शानदार स्थिति में पहुंचाया। |
Sep 26, 2025 23:51 | Ind vs SL Live Score: कामिंदु मेंडिस हुए आउटकामिंदु मेंडिस के रूप में श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा। मेंडिस को अर्शदीप सिंह ने अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया। कामिंदु मेंडिस के बाद दशुन शनाका बल्लेबाजी करने आए हैं। |
Sep 26, 2025 23:44 | IND vs SL Live Score: श्रीलंकाई टीम का तीसरा विकेट गिराचरिथ असलंका को कुलदीप यादव ने शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा है। फिलहाल श्रीलंकाई टीम का ये तीसरा विकेट गिरा है। SL- 160/3 |
Sep 26, 2025 23:32 | IND vs SL Live Score: 58 रन बनाकर कुसल परेरा आउटकुसल परेरा को वरुण चक्रवर्ती ने आउट करके भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। फिलहाल परेरा ने इस दौरान 32 गेंदों में 58 रन बनाए। |
Sep 26, 2025 23:23 | IND vs SL Live Score: भारतीय गेंदबाजों की हो रही जमकर कुटाईभारत के खिलाफ श्रीलंकाई बल्लेबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। जहां निसांका (72) और परेरा (57) भारतीय गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर रहे हैं। फिलहाल श्रीलंका की टीम मजबूत स्थिति में है। SL- 130/1 |
Sep 26, 2025 23:07 | IND vs SL Live Score: श्रीलंका का स्कोर 100 के पारपथुम निसांका (51) और कुसल परेरा (52) रन बनाकर भारतीय गेंदबाजों को खासा परेशान किए हुए हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच बेहतरीन साझेदारी बनी हुई है। इसके साथ ही श्रीलंका का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 100 रन के पार हो गया है। |
Sep 26, 2025 22:55 | IND vs SL Live Score: भारतीय गेंदबाजों को विकेट की तलाशश्रीलंका की पारी को कुसल परेरा (24) और पथुम निसांका (47) आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। वहीं भारतीय गेंदबाज विकेट की तलाश में हैं। SL- 72/1 |
Sep 26, 2025 22:38 | IND vs SL Live Score: श्रीलंका का स्कोर 33/11 विकेट गिरने के बाद श्रीलंका की पारी को कुसल परेरा और पथुम निसांका कीजोड़ी आगे बढ़ाने का काम कर रही है। |
Sep 26, 2025 22:22 | IND vs SL Live Score: हार्दिक ने दिया श्रीलंका को पहला झटकाकुसल मेंडिस के रूप में श्रीलंका को पहला झटका लगा है। उन्हें हार्दिक पंड्या ने शुभमन गिल के हाथों आउट कराया है। SL-7/1 |
Sep 26, 2025 22:18 | IND vs SL Live Score: श्रीलंका की पारी शुरूभारत के 202 स्कोर को चेज करने उतरी श्रीलंका की टीम की तरफ से बतौर ओपनर जोड़ी के रूप में पथुम निसांका और कुसल मेंडिस क्रीज पर आई। वहीं भारत की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत हार्दिक पंड्या कर रहे हैं। |
Sep 26, 2025 22:00 | IND vs SL Live Score: भारत ने बनाया एशिया कप 2025 में हाईएस्ट स्कोरदुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 सुपर-4 में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 202 बनाया है। जिसके बाद श्रीलंका को जीत के लिए 203 रन चेज करना है। वहीं इस दौरान अभिषेक शर्मा ने 61 और तिलक वर्मा ने 49 रन बनाए। |
Sep 26, 2025 21:36 | IND vs SL Live Score: हार्दिक पंड्या 2 रन बनाकर पवेलियन लौटेदुष्मंथा चमीरा ने हार्दिक पंड्या के रूप में भारत को पांचवां झटका दिया है। इस दौरान हार्दिक पंड्या महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। |
Sep 26, 2025 21:32 | IND vs SL Live Score: भारत को चौथा झटकासंजू सैमसन 39 रन बनाकर दासुन शनाका के शिकार बने हैं। संजू के रूप में भारत को चौथा झटका लगा है। वहीं शनाका ने संजू को चरिथ असलंका के हाथों कैच कराया। IND- 160/4 |
Sep 26, 2025 21:17 | IND vs SL Live Score: तिलक-संजू के बीच बेहतरीन पार्टनरशिपभारत के लिए चौथे विकेट के लिए तिलक वर्मा और संजू सैमसन के बीच 24 गेंदों में 39 रन की बेहतरीन साझेदारी बन गई है। दोनों ही भारत की पारी को धार दे रहे हैं। IND- 133/3 |
Sep 26, 2025 21:08 | IND vs SL Live Score: भारत का स्कोर 100 के पारतीन विकेट के बाद भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। फिलहाल संजू सैमसन और तिलक वर्मा भारत की पारी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। भारत को 25-30 रन की पार्टनरशिप की जरूरत है। |
Sep 26, 2025 20:59 | IND vs SL Live Score: भारत को तीसरा बड़ा झटका लगाअभिषेक शर्मा इस बार भी शतक तक नहीं पहुंच पाए। वह 31 गेंदों में 61 रन बनाकर चरिथ असलंका का शिकार बन गए। उन्हें असलंका ने कामिंदु मेंडिस के हाथों कैच आउट कराया। |
Sep 26, 2025 20:46 | IND vs SL Live Score: अभिषेक शर्मा ने ठोकी फिफ्टीअभिषेक शर्मा ने महज 22 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की है। इस टूर्नामेंट में उनकी ये तीसरी फिफ्टी है। |
Sep 26, 2025 20:45 | IND vs SL Live Score: कप्तान सूर्या एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकामयाबकप्तान सूर्यकुमार यादव वानिंदु हसरंगा के शिकार बने। उन्हें हसरंगा ने एलबीडब्ल्यू किया। इस दौरान सूर्या ने 13 गेंदों में महज 12 रन ही बनाए। |
Sep 26, 2025 20:37 | IND vs SL Live Score: भारत का स्कोर 60 के पारश्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। जहां शुभमन गिल का विकेट गिरने के बाद भारत की पारी को अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव आगे बढ़ा रहे हैं। IND- 70/1 |
Sep 26, 2025 20:16 | IND vs SL Live Score: भारत को पहला झटका लगामहीश थीक्षाना ने भारत को पहला झटका देते हुए शुभमन गिल को पवेलियन भेजा है। थीक्षाना ने गिल को कॉट एंड बॉल किया। वहीं इस दौरान गिल ने 3 गेंदों में महज 4 रन बनाए। |
Sep 26, 2025 20:02 | IND vs SL Live Score: भारत-श्रीलंका का मुकाबला शुरूदुबई में भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला शुरू हो गया है। वहीं भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। जहां बतौर ओपनर शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा उतरे हैं। जबकि श्रीलंका की तरफ से नुवान तुषारा गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं। |
Sep 26, 2025 19:42 | IND vs SL Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवनभारत- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती। श्रीलंका- पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चरिथ असलांका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, जेनिथ लियानगे, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, नुवान तुषारा। |
Sep 26, 2025 19:33 | IND vs SL Live Score: श्रीलंका ने जीता टॉसभारत के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। वहीं टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करके बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा। |
Sep 26, 2025 19:07 | IND vs SL Live Score: कुछ ही देर में टॉसदुबई में खेले जाने वाले भारत-श्रीलंका के बीच मुकाबले का टॉस अब से कुछ ही देर यानी 7.30 बजे होगा। जबकि मुकाबला 8 बजे से शुरू होगा। |
Sep 26, 2025 18:51 | IND vs SL Live Score: भारत-श्रीलंका हेड टू हेड रिकॉर्डभारत और श्रीलंका के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में 31 मैच खेले गए हैं। जहां भारत ने 21 तो श्रीलंका ने 9 मैच जीते हैं। एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकला है। दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी पांच मुकाबलों में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। जबकि श्रीलंका महज एक मैच जीतने में कामयाब रही है। |
Sep 26, 2025 18:46 | IND vs SL Live Score: श्रीलंका फाइनल की रेस से बाहरवहीं श्रीलंकाई टीम एशिया कप के लीग स्टेज में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी सुपर फोर में लगातार दो मुकाबले हार गई। जिससे श्रीलंका फाइनल में पहुंचने से चूक गई। |
Sep 26, 2025 18:45 | IND vs SL Live Score: दुबई में भारत-श्रीलंका भिड़ंतदुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 सुपर-4 का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। |
अन्य न्यूज़












