IPL 2024: एक बार फिर गौतम गंभीर ने Dhoni से उलट बात कही, माही के फैंस को नहीं लगेगी अच्छी

 gautam gambh
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Apr 20 2024 5:05PM

दरअसल, गौतम गंभीर ने फिर से एमएस धोनी से उलट बात की है। गंभीर ने कहा कि प्रॉसेस मायने नहीं रखता है उनके लिए रिजल्ट मायने रखता है। जबकि धोनी हमेशा प्रॉसेस की बात करते आए हैं। इसके बाद धोनी के फैंस को गंभीर के बयान से मिर्ची लगनी लाजमी है।

गौतम गंभीर अक्सर अपने कड़क जवाबों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर वो चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, उन्होंने फिर से एमएस धोनी से उलट बात की है। गंभीर ने कहा कि प्रॉसेस मायने नहीं रखता है उनके लिए रिजल्ट मायने रखता है। जबकि धोनी हमेशा प्रॉसेस की बात करते आए हैं। इसके बाद धोनी के फैंस को गंभीर के बयान से मिर्ची लगनी लाजमी है। 

गौतम गंभीर ने केकेआर के पॉडकास्ट में कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं खुलेआम कहता हूं कि मेरे लिए सिर्फ और सिर्फ रिजल्ट मायने रखता है। मैं प्रॉसेस को सही रखो, रिजल्ट आप सही आएगा, जैसी बातों में रत्ती भर भी यकीन नहीं करता हूं। गंभीर ने कहा कि मेरे लिए रिजल्ट का ही मतलब है। इसकी वजह साफ है कि लोग केकेआर को जीतते देखना चाहते हैं। बता दें कि एमएस धोनी की सोच इसके बिल्कुल विपरीत है। धोनी हमेशा प्रॉसेस पर जोर देते हैं। धोनी ने कई इंटरव्यू में ये बात कही है कि अगर प्रॉसेस सही रखा जाए तो रिजल्ट अपने आप सही आएगा 

वहीं गंभीर ने केकेआर के फैन बेस को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि मैं ऐसा महसूस करता हूं और दिल से मानता हूं कि पूरे देश में केकेआर का सबसे लॉयल फैन बेस है। उन्होंने कहा कि आप केकेआर का इतिहास देखिए। पहले तीन साल में ही फ्रेंचाइजी के फैंस में काफी ज्यादा इजाफा हो चुका था। फिर साल दर साल ये बढ़ता ही गया। इसके बाद हमारे चाहने वाले हमसे जुड़े और हमेशा के लिए हमारे होकर रह गए। हमारे फैंस के अंदर केकेआर को लेकर काफी ज्यादा पैशन है। गौती ने आगे कहा कि हम 2012 और 2014 में आईपीएल में जीते थे और पूरा कोलकाता सड़क पर उतर आया था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़