हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में हुई वापसी, फ्रेंचाइजी ने दी जानकारी

 hardik Pandya
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Nov 27 2023 1:31PM

आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी हो गई है। मुंबई इंडियंस ने सोमवार को इसकी घोषणा की है। इससे पहले उन्होंने दो साल तक गुजरात टाइटंस की कमान संभाली थी।

हार्दिक पांड्या की आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस में वापसी हो गई है। मुंबई इंडियंस ने सोमवार को इसकी घोषणा की है। पिछले दो सीजन से गुजरात टाइंटस के कप्तान रहे पांड्या की मुंबई इंडियंस की वापसी को लेकर कई समय से चर्चा चल रही थी। जिस पर अब मुंबई इंडियंस ने अपनी मुहर लगा दी है। 

आईपीएल रिटेंशन लिस्ट के आखिरी दिन यानी 26 नवंबर को गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या को अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया था। लेकिन उसके बाद हार्दिक के मुंबई से जुड़ी खबरें सामने आ रही थीं। अब मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि करते हुए हार्दिक के फिर से उसके साथ जुड़ने की खबरों पर मुहर लगा दी है। 

वहीं मुंबई इंडियंस ने स्टार बल्लेबाज कैमरून ग्रीन को आरसीबी को ट्रेड किए जाने की खबर पर भी मुहर लगा दी है। कैमरून ग्रीन ने 2023 आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ अपना डेब्यू करते हुए 16 मैचों में 361 रन बनाए थे।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़