IPL फैंस के लिए अच्छी खबर, आधी रात तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, इतने बजे तक उपलब्ध रहेगी Metro

Delhi metro
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Apr 8 2026 5:20PM

अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने क्रिकेट फैंस को बड़ी राहत दी है। स्टेडियम से घर लौटने वाले फैंस की भारी भीड़ को देखते हुए मेट्रो ने अपनी सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन के समय में विस्तार किया है।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने क्रिकेट फैंस को बड़ी राहत दी है। स्टेडियम से घर लौटने वाले फैंस की भारी भीड़ को देखते हुए मेट्रो ने अपनी सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन के समय में विस्तार किया है। अब फैंस बिना किसी टेंशन के आखिरी गेंद तक स्टेडियम में मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। क्योंकि कुछ रूट्स पर मेट्रो रात 2.20 बजे तक उपलब्ध रहेगी। 

मैच खत्म होने के बाद अक्सर स्टेशन पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए डीएमआरसी ने रेड, येलो, ब्लू और पिंक समेत सभी प्रमुख कॉरिडोर पर समय बढ़ाया है। ससे ज्यादा राहत मर्जेंटा लाइन पर दी गई है। जहां दीपाली चौक रूट के लिए आखिरी रूट के लिए आखिरी ट्रेन रात 02.20 बजे तक मिलेगी। पिंक लाइन पर 7 पर चुनिंदा रूट्स के लिए आखिरी ट्रेन रात 01.55 बजे तक उपलब्ध होगी। 

ग्रे लाइन पर रात 01.30 और ग्रीन लाइन पर रात 01.00 बजे तक सेवाएं मिलेंगी। फैंस की सुविधा के लिए दिल्ली मैट्रो ने अपनी मुक्य लाइनों पर भी करीब 1 घंटे का विस्तार किया है। येलो लाइन रात 00.20 बजे तक मेट्रो चलेगी। डीएमआरसी ने स्पष्ट किया है कि ये समय वर्तमान अनुमान के आधार पर है। अगर मैच किसी कारण से लंबा खिंचता है या सुपर ओवर जैसी स्थिति आती है तो आखिरी ट्रेन के समय में और भी बदलाव किया जा सकता  है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़