PBKS vs RR मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

चंडीगढ़ में आज बारिश होने की संभावना है। हालांकि, बारिश होने का अनुमान 20 से 30 फीसदी के आसपास है। ऐसे में थोड़ी बहुत रुकावट भले ही मैच में आए, लेकिन मैच पूरा होने की पूरी संभावना बन रही है। मंगलवार 28 फरवरी को चंडीगढ़ का तापमान कम से कम 23 और ज्यादा से ज्यादा 39 डिग्री तापमान होने की आशंका है।
न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। इस सीजन ये यहां चौथा और संभवत: आखिरी मुकाबला है क्योंकि बाकी के लीग फेज के मैच पंजाब किंग्स धर्मशाला में खेलेगी। अगर मुल्लांपुर को प्लेऑफ्स के मैचों की मेजबानी नहीं मिलती है तो फिर पंजाब और राजस्थान मैच यहां आईपीएल 2026 का आखिरी मैच होगा। यही कारण है कि ये मैच खास होगा। फिलहाल, इस मैच में बारिश का डर बना हुआ है।
भारतीय मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, चंडीगढ़ में आज बारिश होने की संभावना है। हालांकि, बारिश होने का अनुमान 20 से 30 फीसदी के आसपास है। ऐसे में थोड़ी बहुत रुकावट भले ही मैच में आए, लेकिन मैच पूरा होने की पूरी संभावना बन रही है। मंगलवार 28 फरवरी को चंडीगढ़ का तापमान कम से कम 23 और ज्यादा से ज्यादा 39 डिग्री तापमान होने की आशंका है। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
हालांकि, बीबीसी वेदर की चंडीगढ़ को लेकर जो रिपोर्ट है, उसके मुताबिक 40 फीसदी बारिश की संभावना मैच शुरू होने के समय है लेकिन जैसे-जैसे रात होगी, वैसे-वैसे बारिश का अनुमान कम बताया गया है। रात को साढ़े 9 बजे के आसपास सिर्फ 20 फीसदी बारिश का अनुमान है। ऐसे में संभावना यही रहती है कि बारिश ज्यादा खेल खराब नहीं करेगी।
अन्य न्यूज़















