IPL 2026: RCB ने तोड़ा राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बनाए ये बड़े रिकॉर्ड

 RCB
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 29 2026 5:31PM

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहला मुकाबला खेला गया। जिसे आरसीबी ने जीत लिया। बेंगलुरु की इस जीत के साथ ही तीन बड़े रिकॉर्ड बन गए। बता दें कि, आईपीएल में ये पहला मौका था जब किसी टीम ने 200 प्लस का स्कोर सबसे तेज चेज किया। इस मामले में आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड तोड़ा है।

आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज धमाकेदार रहा। जहां बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहला मुकाबला खेला गया। जिसे आरसीबी ने जीत लिया। बेंगलुरु की इस जीत के साथ ही तीन बड़े रिकॉर्ड बन गए। बता दें कि, आईपीएल में ये पहला मौका था जब किसी टीम ने 200 प्लस का स्कोर सबसे तेज चेज किया। इस मामले में आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड तोड़ा है। 

इसके अलावा दो और चेज के रिकॉर्ड आरसीबी ने अपने नाम कर लिए। इसमें आरसीबी ने चेज में कमाल किया तो विराट कोहली ने फिर साबित कर लिया कि, क्यों उन्हें चेजमास्टर कहते हैं। वहीं देवदत्त पडिक्कल औऱ कप्तान रजत पाटीदार ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 201 रन बनाए जिसके जवाब में आरसीबी ने 15.4 ओवर में ही 203 रन बनाए और 6 विकेट से बेहतरीन जीत दर्ज की। 

15.4 ओवर- आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, बेंगलुरु 2026

15.5 ओवर- राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस, जयपुर 2025

16.0 ओवर- आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद 2024

16.3 ओवर- मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी, मुंबई 2023

17.3 ओवर- दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस, दिल्ली 2017


आईपीएल में आरसीबी का तीसरा सबसे सफल रन चेज

228 रन- बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, लखनऊ 2025

204 रन- बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, बेंगलुरु 2010

202 रन- बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, बेंगलुरु 2026

201 रन- बनाम गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद 2024

All the updates here:

अन्य न्यूज़