RCB vs LSG: आरसीबी और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच भिड़ंत, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला जा रहा है। जहां बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं आरसीबी ने एक बदलाव करते हुए जैकब डफी की जगह जोश हेजलवुड को एकादश में शामिल किया है।
आरसीबी और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं आरसीबी ने एक बदलाव करते हुए जैकब डफी की जगह जोश हेजलवुड को एकादश में शामिल किया है। सुपर जाएंट्स ने अपनी एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।
वहीं आरसीबी की टीम ने अब तक 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से तीन मैच में टीम ने बाजी मारी है, जबकि एक मुकाबले में उसे राजस्थान से हार मिली है। दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने 4 मैच खेलते हुए दो मैच जीते हैं, जबकि दो में उसे हार मिली है। रजत पाटीदार की कप्तानी में बेंगलुरु की टीम तीन जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है, जबकि ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली लखनऊ की टीम दो जीत के साथ टेबल में सातवें पायदान पर है।
आरसीबी- फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार
लखनऊ सुपर जाएंट्स- एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव
अन्य न्यूज़















