IPL 2026: Rohit Sharma ने तोड़ा एमएस धोनी का ये महारिकॉर्ड, सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का बनाया कीर्तिमान

रोहित शर्मा ने एक खास कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। छक्के लगाने के मामले में रोहित ने एमएस धोनी को पछाड़ दिया है। वह अब आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही वो किसी एक आईपीएल टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग में रोहित शर्मा ने एक खास कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। छक्के लगाने के मामले में रोहित ने एमएस धोनी को पछाड़ दिया है। वह अब आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही वो किसी एक आईपीएल टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने ये कारनामा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में किया।
रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में 26 गेंद खेलकर 35 रन बनाए। इस पारी में उनके बल्ले से 5 चौके और एक छक्का भी निकला। बस एक सिक्स लगाते ही उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में एमएस धोनी को पछाड़ दिया है।
मुंबई बनाम दिल्ली मैच से पहले रोहित शर्मा और एमएस धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 50-50 सिक्स लगाए थे। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में एक छक्का लगाते ही रोहित किसी एक आईपीएल टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। अब रोहित ने दिल्ली टीम के खिलाफ 51 छक्के लगाए हैं। जबकि धोनी ने 50 सिक्स लगाए हैं।
रोहित ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना पसंद रहा है। दिल्ली उन 2 टीमों में से एक है जिसके खिलाफ रोहित ने 1000 से ज्यादा आईपीएल रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 38 मैचों में रोहित ने अब तक 1092 रन बना लिए हैं।
रोहित शर्मा एक और खास कीर्तिमान रचने से केवल 11 रन दूर हैं। वो मुंबई इंडियंस के लिए 5,989 रन बना चुके हैं। वो पहले ही मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।
अन्य न्यूज़














