IPL 2026: इस अजीब तरीके से रन आउट हुए Nicolas Pooran, देखकर छूट जाएगी हंसी- Video

शिवांग के ओवर की पहली गेंद पर निकोलस पूरन का मानो ब्रेनफेड हो गया। वो गेंद को स्वीप करने गए, बैट का अंडर एज लगा और पूरन को लगा कि बॉल विकेटकीपर ईशान किशन के ऊपर से निकल गई लेकिन वो गलत थे। किशन ने गजब की फुर्ती दिखाते हुए उन्हें रन आउट कर दिया। इस दौरान पूरन ने 4 गेंद में 1 रन ही बनाया।
आईपीएल 2026 के 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया। इस दौरान कप्तान ऋषभ पंत ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं इस मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को चौंका दिया। दरअसल, चेज के दौरान लखनऊ के निकोलस पूरन का विकेट एकदम ब्रेनफेड था।
दरअसल, मैच में हैदराबाद की टीम ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर 156 रन बनाए। जिसके जवाब में एलएसजी की टीम को मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ने स्टेबल शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। इसके बाद मार्करम ने कप्तान पंत के साथ 28 गेंदों में 40 रन की पार्टनरशिप की।
77 के स्कोर पर मार्करम 45 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद आयुष बडोनी आए और कुछ खास नहीं कर पाए और 12 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। वहीं निकोलस पूरन पारी की बढ़ाने आगे आए, 13 ओवर में टीम का स्कोर 3 विकेट पर 105 रन था। 7 ओवरों में अभी भी 52 रन चाहिए थे। हैदराबाद के लिए 14वां ओवर कराने आए स्पिनर शिवांग कुमार।
शिवांग के ओवर की पहली गेंद पर निकोलस पूरन का मानो ब्रेनफेड हो गया। वो गेंद को स्वीप करने गए, बैट का अंडर एज लगा और पूरन को लगा कि बॉल विकेटकीपर ईशान किशन के ऊपर से निकल गई लेकिन वो गलत थे। किशन ने गजब की फुर्ती दिखाते हुए उन्हें रन आउट कर दिया। इस दौरान पूरन ने 4 गेंद में 1 रन ही बनाया।
Nicholas Pooran is same guy who take retirement only to play t20 leagues for money and adds promotion now he totally failed since last year .
— Dilkesh (@Dilkesh1807) April 5, 2026
Maybe Nicholas Pooran might be change his decision and will take U - Turn from retirement pic.twitter.com/290RWFGDSV
अन्य न्यूज़