पिछले साल 11 मौतों से लिया सबक, IPL Trophy जीतने के बाद भी RCB नहीं निकालेगी Victory March

 RCB
ANI

आईपीएल में लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के बावजूद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पिछले साल की भगदड़ में हुई मौतों के कारण इस बार विजय जुलूस नहीं निकालने का फैसला किया है। बेंगलुरु पुलिस ने भी सुरक्षा कारणों और नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए किसी भी सार्वजनिक जश्न पर रोक लगा दी है।

 पिछले साल की भगदड़ और 11 लोगों की मौत को ध्यान में रखते हुए रॉयल चैलेंज बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लगातार दूसरी खिताबी जीत के लिए विजय जुलूस नहीं निकालने का फैसला किया है। रॉयल चैलेंजर्स ने रविवार को यहां गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीता।

आरसीबी ने यह निर्णय कर्नाटक के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह को ध्यान में रखते हुए भी लिया जो लोक भवन में आयोजित किया जाएगा। पिछले साल चार जून को जल्दबाजी में निकाले गए विजय जुलूस के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास 11 प्रशंसकों की मौत हो गई थी।

आरसीबी के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘बेंगलुरु में किसी भी प्रकार का जश्न मनाने की संभावना बहुत कम है। कुछ दिशानिर्देश निर्धारित हैं और हमें उनका पालन करना होगा।’’ इस बीच बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त सीमंथ कुमार सिंह ने कहा, ‘‘हम किसी भी प्रकार के सार्वजनिक समारोह की अनुमति नहीं देंगे। यदि कोई जश्न मनाना चाहता है तो वह घर के अंदर मना सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़