IPL 2024: मुंबई इंडियंस से अलग हो गए जसप्रीत बुमराह? इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर किया चौंकाने वाला पोस्ट

अब जसप्रीत बुमराह को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। दरअसल, बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम से मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया है। उनके मुंबई इंडियंस को अनफॉलो करते हुए चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
आईपीएल 2024 नीलामी से पहले एक-एक करके कई ड्रामे सामने आ रहे हैं। पहले हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस में वापस आ गए। जिसके बाद गुजरात टाइटंस ने शुबमन गिल को अपना नया कप्तान नियुक्त कर दिया। लेकिन अब जसप्रीत बुमराह को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। दरअसल, बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम से मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया है।
जसप्रीत बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें लिखा था कि, साइलेंस इज समटाइम द बेस्ट आंसर। इसका मतलब है कि कभी-कभी चुपी साधे रहना है सबसे सही जवाब होता है।
इस स्टोरी ने बुमराह के फैंस को सोच में डाल दिया कि आखिर ये स्टोरी किस बात का जवाब है या उन्होंने ये किसके लिए लगाईं। इसके कुछ समय बाद ही पता चला कि बुमराह ने इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया है। बुमराह IPL में इसी टीम के लिए खेलते हैं और MI ने भी उनका नाम रिटेन किए गए खिलाड़ियों में शामिल रखा। आपको बता दें कि चोट के कारण बुमराह आईपीएल का पिछला सीजन नहीं खेल पाए थे।

बुमराह के इस एक्शन ने सबको सोच में डाल दिया है। सभी के दिमाग में सवाल है कि क्या मुंबई इंडियंस और जसप्रीत बुमराह के बीच सबकुछ ठीक है। वहीं अगर सब कुछ ठीक है तो बुमराह ने मुंबई इंडियंस को अनफॉलो क्यों किया?
हालांकि, जसप्रीत बुमराह को मुंबई इंडियंस ने रिटेन कर लिया है। लेकिन ट्रेडिंग खुली हुई है और इसके जरिए वह किसी भी टीम में जा सकते हैं। हार्दिक पंड्या भी इसी ट्रेडिंग के जरिए ही मुंबई इंडियंस में लौटे हैं।
अन्य न्यूज़













