बिक गई Rajasthan royals, जानें कौन है फ्रेंचाइजी का नया मालिक?

Rajasthan royals
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 24 2026 6:22PM

राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी पहले से ही इस टीम में अल्पसंख्यक हिस्सेदारी रखते थे, लेकिन अब उन्होंने इसे पूरी तरह से अपने मालिकाना हक में कर लिया है। सोमानी एडुटेक, आर्टिफिशियल एंटिलिजेंस और आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी के एक बहुत बड़े उद्यमी हैं।

आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स को नया मालिक मिल गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एक ही बार खिताबी जीत हासिल करने वाली इस टीम को अमेरिका स्थिति उद्यमी काल सोमानी के नेतृत्व वाले एक समूह ने 1.63 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा की कीमत में अपने नाम किया है। इस सौदे में काल सोमानी को वालमार्ट परिवार के अमेरिकी व्यवसायी रॉब वॉल्टन और हैम्प परिवार का समर्थन मिला है। 

राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी पहले से ही इस टीम में अल्पसंख्यक हिस्सेदारी रखते थे, लेकिन अब उन्होंने इसे पूरी तरह से अपने मालिकाना हक में कर लिया है। सोमानी एडुटेक, आर्टिफिशियल एंटिलिजेंस और आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी के एक बहुत बड़े उद्यमी हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक, सौदा पूरी तरह से साइन हो चुका है। लेकिन कागजी औपचारिकताएं आईपीएल 2026 के अंत तक पूरी कर ली जाएंगी। टीम को बेचने की बात आज से नहीं बल्कि 6 महीने पहले से ही चल रही थी। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम का मालिकाना हक इमर्जिंग मीडिया वेंचर्स थे, जिसका नेतृत्व भारतीय ब्रिटिश व्यवसायी मनोज बदाले कर रहे थे।  

वहीं राजस्थान रॉयल्स 1 अरब डॉलर में बिकने वाली आईपीएल की पहली टीम बन गई है। इससे पहले संजीव गोयनका के आरपीएसजी ग्रुप ने लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम को 94 करोड़ डॉलर में खरीदा गया था। राजस्थान रॉयल्स की शुरुआती कीमत बहुत कम थी। जब 2008 में ये टीम आई थी तब इसे सिर्फ 6.7 करोड़ डॉलर में खरीदा गा था। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़