Crude Oil कीमतों में तेजी से Share Market में गिरावट, Sensex 158 अंक टूटा

Crude Oil
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने से सोमवार को मुंबई शेयर बाजार के कारोबार में मंदी का रुख रहा। बीएसई सेंसेक्स 158.62 अंक गिरकर 78,340.55 और एनएसई निफ्टी 45.20 अंक घटकर 24,524.95 अंक पर आ गया। भारतीय स्टेट बैंक और पावर ग्रिड जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में नुकसान दर्ज किया गया, जबकि ब्रेंट क्रूड बढ़कर 84.41 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने से सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 19.38 अंक की गिरावट के साथ78,479.79 अंक पर आ गया। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 5.10 अंक फिसलकर 24,567.45 अंक पर कारोबार कर रहा था।

इसे भी पढ़ें: Sensex की 4 कंपनियों का Market Cap ₹1.43 लाख करोड़ बढ़ा, SBI को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

बाद में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 158.62 अंक टूटकर 78,340.55 अंक पर और निफ्टी 45.20 अंक गिरकर 24,524.95 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में इटरनल, भारतीय स्टेट बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और भारती एयरटेल के शेयर प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। वहीं, टाइटन, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक के शेयर बढ़त में कारोबार कर रहे थे।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.03 प्रतिशत बढ़कर 84.41 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध आधार पर 480.24 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225, चीन का एसएसई कम्पोजिटऔर हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: Sensex 456 अंक गिरकर 78,499 पर बंद हुआ, Brent Crude के असर से Nifty भी फिसला

अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। शुक्रवार को सेंसेक्स 455.59 अंक टूटकर 78,499.17 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 65.35 अंककी गिरावट के साथ 24,570.65 अंक पर बंद हुआ था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़