ललित मोदी ने किया बड़ा दावा, कहा- BCCI और IPL टीमों का हर साल हो रहा है करोड़ों का नुकसान

दरअसल, ललित मोदी का कहना है कि बीसीसीआई अपना सालाना 1200 करोड़ का नुकसान आईपीएल में एक गलती के लिए कर रही है। लीग और आईपीएल टीमों को भी इतना ही नुकसान सालाना हो रहा है। इसके पीछे की वजह भी ललित मोदी ने बताई है।
आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने आईपीएल को लेकर बड़ा दावा किया है। दरअसल, ललित मोदी का कहना है कि बीसीसीआई अपना सालाना 1200 करोड़ का नुकसान आईपीएल में एक गलती के लिए कर रही है। लीग और आईपीएल टीमों को भी इतना ही नुकसान सालाना हो रहा है। इसके पीछे की वजह भी ललित मोदी ने बताई है।
ललित मोदी का कहना है कि बीसीसीआई शुरू में तय किए गए फॉर्मेट का पालन नहीं कर रही है। वह चाहते हैं कि बोर्ड इन नुकसानों की भरपाई के लिए पूरी तरह से होम-एंड-अवे फॉर्मेट पर वापस आ जाए। ललित मोदी इस बात से भी खुश है कि आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स दोनों टीमें करीब 31000 करोड़ रुपये में बिकी हैं।
ललित मोदी के अनुसार, शुरू में हर टीम को एक-दूसरे से दो बार खेलना था। 2022 में लीग को 10 टीमों तक बढ़ाने के साथ, उस स्ट्रक्चर के हिसाब से 90 मैचों का आयोजन लीग फेज में होना चाहिए था। जिसके बाद चार नॉकआउट गेम शेड्यूल होते। हालांकि, आईपीएल में होम-एंड-अवे सिस्टम में बदलाव करके सिर्फ 74 मैचों के साथ लीग को जारी रखा है। जिसमें टीमों को 7-7 होम मैच और 7-7 अवे मैच मिलते हैं।
उन्होंने स्पोर्टस्टार को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, हर गेम के लिए बीसीसीआई को 50 परसेंट मिलता है और बाकी 50 परसेंट टीमों में बांटा जाता है। नतीजन टीमें अब 20 गेम मिस कर रही हैं। वे जो फीस दे रहे हैं उसे देखते हुए ये एक कॉन्ट्रैक्ट की जिम्मेदारी है कि उन्हें होम एंड अवे मैच दिए जाएं। होम एंड अवे फॉर्मेट ही वैल्यू है। अगर कैलेंडर में जगह नहीं है तो टीमों की संख्या न बढ़ाएं। ये सरल सी बात है। हमने ऐसा नहीं कहा था। क्या सभी ने इस पर साइन कर दिया है? मैं गारंटी देता हूं कि उन्होंने नहीं किया होगा
अन्य न्यूज़















