फाइनल मुकाबले में Shubman Gill हुए MS Dhoni की तेज रफ्तार का शिकार, सिर्फ एक सेकेंड में किया स्टंप आउट, दिग्गजों ने बांधे माही की तारीफ के पुल

Dhoni stumps Gill
Twitter @virendersehwag
रितिका कमठान । May 30 2023 4:16PM

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से ऐसी फुर्ती दिखाई जिसके लिए वो आमतौर पर जाने जाते है। इस बार फाइनल मुकाबले में एमएस धोनी की इस रोशनी से भी तेज गति का शिकार गुजरात के धाकड़ बल्लेबाज शुभमन गिल शिकार हुए।

क्रिकेट के इतिहास महेंद्र सिंह धोनी को कई कारणों से सबसे बेहतरीन कप्तान कहा जाता है। वो ना सिर्फ कठिन समय में टीम को शांति से संभालते हैं बल्कि टीम को जीत दिलाने के लिए संकटमोचन तक बनते है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी, बल्लेबाजी हो या उनकी स्टंपिंग हर किसी पहलू की चर्चा होना लाज्मी है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (मोटेरा स्टेडियम) में खेले गए मुकाबले में भी ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला। यहां गुजरात टाइंटस के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को छोटे ही स्कोर पर महेंद्र सिंह धोनी की रफ्तार का शिकार होना पड़ा, जिसने गुजरात के फैंस को काफी परेशान कर दिया। गुजरात के खिलाफ धोनी की चीते सी तेज फुर्ती देखने को मिली।

इस मुकाबले में गुजरात के बल्लेबाज शुभमन गिल को महेंद्र सिंह धोनी ने ऐसे स्टंप आउट किया की गुजरात की टीम के फैंस के दिलों की धड़कनों रुक गई। इस स्टंप आउट किए जाने की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं कई क्रिकेट दिग्गजों ने भी इस स्टंप आउट का जिक्र कर धोनी की तारीफों के पुल बांधे है।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने शुभमन गिल को स्टंप आउट करने में महज 0.12 सेकेंड का समय लिया और शुभमन के बाहर होते ही गिल्लियां उड़ाकर गुजरात के खिताब जीतने के अरमानों पर पानी फेर दिया। स्टंपिंग के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने शुभमन गिल द्वारा बाहर जाने की गलती का फायदा उठाया और तत्काल उनका विकेट झटका। जैसे ही गिल चूके इस चूक का लाभ महेंद्र सिंह धोनी ने एक सेकेंड में ही उठा लिया और गिल को चलता किया। खास बात रही की जबतक शुभमन गिल खुद को संभालने की कोशिश करते उससे पहले ही उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। शुभमन गिल ने इस दौरान 20 गेंदों में 39 रन बनाए। धोनी की इस स्टंपिंग को देखकर फैंस से लेकर खुद क्रिकेट के दिग्गज भी हैरान है। इस स्टंपिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।

सहवाग ने की जमकर तारीफ

महेंद्र सिंह धोनी ने जिस अंदाज में शुभमन गिल का फाइनल मुकाबले में विकेट झटका है उस फुर्ती को देखकर खुद क्रिकेट के दिग्गज और पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं सके। एमएस धोनी ने बिजली से भी तेज रफ्तार से शुभमन को स्टंप किया। इस घटना का जिक्र करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया कि शानदार, आप बैंक से नोट बदल सकते हैं, लेकिन विकेट के पीछे से एमएस धोनी को नहीं बदल सके। एमएस धोनी हमेशा की तरह तेज।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़