आईपीएल की प्रतिद्वंद्वी टीमों का रंग बिरंगे बिलबोर्ड से स्वागत कर रही मुंबई इंडियंस

IPL
प्रतिरूप फोटो

फ्रेंचाइजी ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘शहर में खेलने वाली प्रत्येक टीम के लिये ‘वेलकमदिलखोलके’ बिलबोर्ड तैयार किये गये हैं जो पूरे शहर में लगे हुए हैं।’’

मुंबई, 17 मार्च मुंबई और इसकी पांच बार की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) विजेता फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट की अन्य नौ प्रतिद्वंद्वी टीमों का स्वागत शहर में रंग बिरंगे बिलबोर्ड लगाकर कर रही है।

फ्रेंचाइजी ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘शहर में खेलने वाली प्रत्येक टीम के लिये ‘वेलकमदिलखोलके’ बिलबोर्ड तैयार किये गये हैं जो पूरे शहर में लगे हुए हैं।’’

चेन्नई सुपर किंग्स के स्वागत के लिये पीले रंग के ‘वेलकम चेन्नई सुपर किंग्स - व्हिस्ल पोदू दिल खोल के’ जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स का स्वागत ‘कोरबो लोरबो जीतबो दिल खोल के स्लोगन’ से किया गया है। फ्रेंचाइजी प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पूरे शहर में बिलबोर्ड लगाये गये हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़