Mumbai Indians ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले टीम में किया बदलाव, ये खिलाड़ी हुआ शामिल

मुंबई इंडियंस को आज आईपीएल 2026 का अपना 5वां मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है। इस मैच से पहले एमआई ने अपने स्क्वॉड में बदलाव किया है। मुंबई इंडियंस ने अथर्व अंकोलेकर की जगह कृष भगत को साइन किया है। अथर्व अंकोलेकर चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को आज आईपीएल 2026 का अपना 5वां मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है। इस मैच से पहले एमआई ने अपने स्क्वॉड में बदलाव किया है। मुंबई इंडियंस ने अथर्व अंकोलेकर की जगह कृष भगत को साइन किया है। अथर्व अंकोलेकर चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। मुंबई इंडियंस ने कृष भगत को 30 लाख के बेस प्राइज में अपने स्क्वॉड में शामिल किया है।
आईपीएल द्वारा जारी की गई रिलीज के अनुसार, मुंबई इंडियंस ने अथर्व अंकोलेकर की जगह कृष भगत को साइन किया है। मुंबई इंडियंस ने अथर्व अंकोलेकर की जगह कृष भगत को साइन किया है जो चोट के कारण ये आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं।
21 साल के भगत ने पंजाब के लिए सात फर्स्ट-क्लास मैच और नौ लिस्ट A मैच खेले हैं। वह दाएं हाथ के मीडियम पेसर हैं और लिस्ट A क्रिकेट में हाफ सेंचुरी भी बना चुके हैं।
बाएं हाथ के स्पिनिंग ऑलराउंडर अंकोलेकर 2020 में भारत की अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे और 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ एसीसी अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी थे।
फिलहाल, मुंबई का आईपीएल 2026 में अबतक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। 14 साल बाद एमआई सीजन का पहला मैच तो जीतने में कामयाब रही, लेकिन उसके बाद उन्हें लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी के खिलाफ पिछले मुकाबले में तो उन्हें घर पर ही हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे।
अन्य न्यूज़
















