भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी बाहर

भारत के खिलाफ 28 अगस्त को खेले गए मुकाबले में 11 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शहनवाज दहानी ने सिर्फ 6 गेंदों में 16 रन की आक्रामक पारी खेली जिसमें 2 छक्के शामिल थे। इसके बाद उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को भी अपनी गेंदबाजी की बदौलत परेशान किया।
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप में बड़ा मुकाबला खेला जाना है। रविवार को सुपर 4 के मुकाबले होंगे जिसमें भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले पर पूरी दुनिया की नजर रहती है। क्योकिं, भारत और पाकिस्तान चिर प्रतिद्वंदी माने जाते हैं। हालांकि इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले से बाहर हो गए हैं। आपको बता दें कि भारत के खिलाफ 28 अगस्त को खेले गए मुकाबले में 11 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शहनवाज दहानी ने सिर्फ 6 गेंदों में 16 रन की आक्रामक पारी खेली जिसमें 2 छक्के शामिल थे। इसके बाद उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को भी अपनी गेंदबाजी की बदौलत परेशान किया।
इसे भी पढ़ें: जडेजा के Exit से टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, PAK के खिलाफ प्लेइंग-11 में किसे मिलेगी जगह ?
शहनवाज दहानी ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 29 रन दिए। हांगकांग के खिलाफ शाहनवाज दहानी ने 2 ओवर की गेंदबाजी की। एक मेडेन डाला और 7 रन देकर 1 विकेट चटकाए। शहनवाज दहानी काफी आक्रामक खिलाड़ी नजर आ रहे थे। उन्हें पाकिस्तानी तेज आक्रमण का अहम हिस्सा माना जा रहा था। दो मुकाबलों में उन्होंने छह की इकोनामी रेट से रन दिए हैं। पाकिस्तान के लिए इस टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही एक बड़ा झटका लगा था जब उसके दिग्गज गेंदबाज शाहीन अफरीदी टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। पाकिस्तान टीम के पास फिलहाल मोहम्मद हसनैन और हसन अली के रूप में दो तेज गेंदबाजों का विकल्प मौजूद हैं। पाकिस्तान हर हाल में कल का मुकाबला जीतना चाहेगी और एशिया कप के लिए अपनी उम्मीदों को बरकरार रखना चाहेगा।
इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के किश्तेवाड़ में मौलवी गिरफ्तार, पाकिस्तान को देता था भारतीय सेना की खुफिया जानकारी
शाहनवाज दहानी पाकिस्तान के युवा गेंदबाज हैं। अब तक उन्होंने दो एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं जिसमें 1 विकेट हासिल किए हैं। वहीं चार टी-20 मुकाबलों में उन्होंने 3 विकेट चटकाए हैं। 2022 में ही उन्होंने मुल्तान में खेले गए वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय मुकाबले में अपना डेब्यू किया था। आपको बता दें कि अब तक भले ही भारतीय टीम में अपनी दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की है। लेकिन कहीं ना कहीं भारत के 3 टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों से बेहतर बल्लेबाजी की उम्मीद की जा रही है। रोहित शर्मा अपने लय में नजर नहीं आए हैं। वहीं केएल राहुल का भी बल्ला शांत नजर आ रहा है। हांगकांग के खिलाफ विराट कोहली ने एक अच्छी पारी जरूर खेली थी। लेकिन कहीं ना कहीं फिर प्रशंसकों को उनसे इसी तरह की और पारियों की भी उम्मीद रहेगी।
अन्य न्यूज़
















