IND vs SL: बड़े मैचों में फ्लॉप हो रहे हैं सूर्यकुमार यादव? फाइनल से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन

 SuryaKumar Yadav
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Sep 26 2025 11:14PM

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की फॉर्म लगातार खराब होती जा रही है। जिसके बाद अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या कप्तानी के चलते उनके प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ रहा है? श्रीलंका के खिलाफ सूर्या महज 12 रन बनाकर आउ हो गए।

एशिया कप 2025 में भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की फॉर्म लगातार खराब होती जा रही है। जिसके बाद अब सवाल उठने  लगे हैं कि क्या कप्तानी के चलते उनके प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ रहा है? श्रीलंका के खिलाफ सूर्या महज 12 रन बनाकर आउ हो गए। 

एशिया कप 2025 सुपर-4 का आखिरी मुकाबला दुबई में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का न्योता भारत को दिया। जहां अभिषेक शर्मा ने 61 रन की तूफानी पारी खेली वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर निराश किया। 

सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी

इस एशिया कप 2025 में भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने काफी निराश किया। वह अपने रंग में नहीं दिखे और लगातार उनका फ्लॉप शो जारी है। अभी तक की पांच पारियों में वह कुल 71 रन ही बना पाए हैं। यूएई के खिलाफ 07 रन, पाकिस्तान केखिलाफ 47 रन, ओमान के खिलाफ बल्लेबाजी ही नहीं की और सुपर-4 में पाकिस्तान के खिलाफ बिना खाता खोले ही आउट हो गए। 

वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ 05 रन बनाए। श्रीलंका के खिलाफ 12 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव पिछली 10 टी20 पारियों में महज 99 रन बना सके हैं। इस दौरान उनका औसत 12.37 का रहा है और स्ट्राइक रेट महज 110 का। 

उनकी पिछली 15 पारियों का स्कोर 12,05,00 नहीं खेले, नाबाद 47, नाबाद 7, 02, 00, 14, 12,00 नहीं खेले, 01, 04, 21 है। उन्होंने आखिरी टी20 अर्धशतक पिछले साल 12 अक्टूबर को हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़