IPL 2026: Rohit Sharma की जगह खेल सकता है ये बल्लेबाज, मुंबई के लिए करेगा ओपनिंग

Rohit Sharma
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Apr 13 2026 5:32PM

रोहित शर्मा आरसीबी के खिलाफ मुकाबले के दौरान इंजर्ड हो गए। रोहित को बल्लेबाजी के दौरान दर्द महसूस हुआ और बाद में पता चला कि उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है। रोहित बल्लेबाजी के दौरान ही मैदान छोड़कर चले गए थे। अब सवाल ये है कि वह अब कब तक फिट होंगे?

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा आरसीबी के खिलाफ मुकाबले के दौरान इंजर्ड हो गए। रोहित को बल्लेबाजी के दौरान दर्द महसूस हुआ और बाद में पता चला कि उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है। रोहित बल्लेबाजी के दौरान ही मैदान छोड़कर चले गए थे। अब सवाल ये है कि वह अब कब तक फिट होंगे? फिलहाल अगर वो नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह किसे ओपनिंग करने का मौका मिलेगा?

आईपीएल 2026 में मुंबई का सफर बेहद खराब चल रहा है। टीम ने 4 मैच खेले हैं और सिर्फ एक में जीत मिली है। रोहित के नहीं खेलने की स्थिति में क्विंटन डिकॉक ये जिम्मेदारी संभाल सकते हैं जिन्हें इस टीम ने आईपीएल 2026 के लिए हुई मिनी निलामी में एक करोड़ रुपये में खरीदा था। डिकॉक के पास अनुभव की कोई कमी नहीं है और वो ओपनर के साथ-साथ विकेटकीपिंग भी करते हैं। रोहित नहीं होने पर वो मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग कर सकते हैं। 

क्विंटन डिकॉक की बात करें तो उन्होंने अब तक अपने करियर में कुल 439 मैच खेले हैं जिसमें से उन्होंने 12,322 रन बनाए हैं जिसमें उनके नाम पर 8 शतक और 82 अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 139.13 का रहा है जबकि बेस्ट स्कोर नाबाद 140 रन का है। डिकॉक के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 115 मैचों में 3309 रन बनाए हैं इसमें 2 शतक और 24 अर्धशतक भी शामिल हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़