2027 World Cup को लेकर भारत की तैयारी, रोहित शर्मा को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतती है तो उन्हें बड़ा तोहफा मिल सकता है। दरअसल, टीओआई की रिपोर्ट की मानें तो बोर्ड के सूत्रों ने कहा कि, अगर भारत चैंपियंस बनता है तो बोर्ड एक स्टेबल कप्तान के रूप में उन्हें दो साल और दे सकती है। मतलब बीसीसीआई 2027 वर्ल्ड कप उनकी वनडे की कप्तानी बरकरार रख सकती है।
टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा को लगातार कप्तानी से हटाने की बात हो रही थी। रोहित का करियर का करियर खत्म माना जा रहा था। ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद जनवरी के आखिर तक उनके साथ हेड को, चीफ सेलेक्टर और बोर्ड के अधिकारियों के बीच कई तरह की बातें हो रही थीं। अब समय बदल चुका है। मार्च के शुरू होते ही रोहित शर्मा को बड़ा तोहफा मिल सकता है।
भारतीय टीम के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंचते ही रोहित शर्मा की कप्तानी की तारीफ होने लगी। आलोचक भी गदगद हैं। ग्रुप राउंड में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराने के बाद सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को परास्त कर दिया गया। जिसके बाद भारत की एंट्री फाइनल में हुई। और यही से रोहित की किस्मत बदल गई।
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतती है तो उन्हें बड़ा तोहफा मिल सकता है। दरअसल, टीओआई की रिपोर्ट की मानें तो बोर्ड के सूत्रों ने कहा कि, अगर भारत चैंपियंस बनता है तो बोर्ड एक स्टेबल कप्तान के रूप में उन्हें दो साल और दे सकती है। मतलब बीसीसीआई 2027 वर्ल्ड कप उनकी वनडे की कप्तानी बरकरार रख सकती है।
रोहित अप्रैल में 38 साल के हो जाएंगे। साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में 2027 में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है। उस समय रोहित की उम्र 40 के पार होगी। कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद भले ही कप्तान को मोटा बताये लेकिन क्रिकेट के लिहजा से हिटमैन की फिटनेस में कोई कमी नहीं है। वह मैदान पर पूरे समय फील्डिंग करते हैं और इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में शतक ने उनकी बैटिंग स्किल का जोरदार उदाहरण दिया था।
अन्य न्यूज़












