सेमीफाइनल में संजू सैमसन की बेहतरीन बल्लेबाजी, विराट कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की

संजू सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में बेहतरीन पारी खेलकर छा गए। हालांकि, वह इस दौरान महज 11 रन से अपने शतक से चूक गए। उन्होंने बतौर ओपनर 42 गेंदों में 89 रन की अहम पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और सात छक्के भी जड़े।
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में बेहतरीन पारी खेलकर छा गए। हालांकि, वह इस दौरान महज 11 रन से अपने शतक से चूक गए। उन्होंने बतौर ओपनर 42 गेंदों में 89 रन की अहम पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और सात छक्के भी जड़े।
सैमसन भले ही शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने कमाल कर दिया। उन्होंने विराट कोहली के एक धाकड़ की बराबरी कर ली है। वह टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में भारत के लिए संयुक्त रूप से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने2016 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में 47 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 89 रन जुटाए थे।
वहीं संजू टी20 नॉकआउट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 खिलाड़ी की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स को पछाड़ा है। हेल्स ने 2022 में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में 86 रन जोड़े थे। न्यूजीलैंड के फिन एलन टूर्नामेंट के नॉकआउट में शतक जड़ने वाले एकमात्र क्रिकेट हैं। उन्होंने बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में ऐसा किया था और न्यूजीलैंड को फाइनल में पहुंचाया।
अन्य न्यूज़















