Iran-Israel जंग के कारण वनडे और टी20 सीरीज हुई रद्द, IPL 2026 पर भी पड़ेगा असर?

IPL 2026
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 10 2026 1:02PM

आईपीएल 2026 का शेड्यूल अभी तक नहीं आया है क्या इसमें भी देरी का यही कारण तो नहीं? दरअसल, आईपीएल में वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड समेत कई देशों के विदेशी खिलाड़ी खेलते हैं। ऐसे में विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता पर संदेह बना हुआ हो सकता है।

ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के कारण कई जगहों का एयर स्पेस बंद है। जिस कारण कई फ्लाइट्स के आवागमन पर प्रभाव पड़ रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भी यही समस्या सामने आई थी। वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका की टीमें अभी भी भारत में ही फंसी हैं। जैसे-तैसे चार्टर्ड विमानों से टीमों को भेजा जा रहा है। इसी बीच अब एक टी20 और वनडे सीरीज भी रद्द हो गई है।

आईपीएल 2026 का शेड्यूल देरी?

 वहीं आईपीएल 2026 का शेड्यूल अभी तक नहीं आया है क्या इसमें भी देरी का यही कारण तो नहीं? दरअसल, आईपीएल में वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड समेत कई देशों के विदेशी खिलाड़ी खेलते हैं। ऐसे में विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता पर संदेह बना हुआ हो सकता है। यही कारण भी शायद है कि अभी तक टूर्नामेंट का शेड्यूल नहीं जारी हुआ है। 

अभी तक वर्ल्ड कप के बाद ही कई प्रमुख टीमों के विदेशी खिलाड़ी अपने देश नहीं लौट पाए हैं। उसमें एडन मार्करम, क्विंटन डी कॉक, शिमरोन हेटमायर, लुंगी एनगिडी, रयान रिकल्टन, कगिसो रबाडा, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर जैसे कई खिलाड़ी हैं जो आईपीएल टीमों का अहम हिस्सा हैं। 28 मार्च से आईपीएल 2026 की शुरुआत होनी है। 

श्रीलंका क्रिकेट की तरह से एक अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी कि उनकी पुरुष नेशनल टीम अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज नहीं खेल पाएगी। ये सीरीज इस हफ्ते से यूएई में शुरू होनी थी, लेकिन ईरान-इजरायल के बीच तनाव के कारण दुबई और संयुक्त अरब अमीरात के कई क्षेत्रों में रेड अलर्ट है। दुबई एयर पोर्ट भी बंद करने की खबरें सामने आई थीं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़