Women's Asia Cup Final T20: श्रीलंकाई महिला टीम ने भारत से छीना चैंपियन का ताज, पहली बार बनी एशिया की चैंपियन

Sri Lanka womens team
प्रतिरूप फोटो
ANI
Kusum । Jul 28 2024 6:29PM

भारत विमेंस एशिया कप की सबसे सफल टीम है। अब तक महिला एशिया कप के 9 सीजन हो चुके हैं, जिससे से भारतीय टीम 7 बार चैंपियन रही है। पिछली बार 2022 में विमेंस एशिया कप खेला गया था। तब भारत ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।

श्रीलंकाई महिला टीम ने अपने घर में खेले गए महिला एशिया कप 2024 टूर्नामेंट में इतिहास रच दिया है। फाइनल मुकाबला रविवार को दांबुला में खेला गया। जिसमें श्रीलंका ने भारतीय महिला टीम को 8 विकेट से हराकर पहली बार खिताब जीत लिया है। 

बता दें कि, भारत विमेंस एशिया कप की सबसे सफल टीम है। अब तक महिला एशिया कप के 9 सीजन हो चुके हैं, जिससे से भारतीय टीम 7 बार चैंपियन रही है। पिछली बार 2022 में विमेंस एशिया कप खेला गया था। तब भारत ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। 

दूसरी बार भारत ने गंवाया खिताब

महिला एशिया कप के पिछले 8 सीजन में से एक ही बार बांग्लादेश ने 2018 सीजन अपने नाम किया था। 7 बार भारत जीता था। लेकिन ये 9वां सीजन श्रीलंकाई टीम ने जीतकर इतिहास रच दिया है। दूसरी ओर पाकिस्तान टीम अब तक कोई भी महिला एशिया कप खिलाब नहीं जीत सकी। 

इस हार के साथ ही भारतीय टीम ने दूसरी बार महिला एशिया कप का फाइनल मैच गंवाया है। भारतीय टीम सभी 9 सीजन के फाइनल में पहुंची है। जहां 2018 में बांग्लादेश और अब श्रीलंका ने हराया है। दूसरी ओऱ श्रीलंकाई महिला ने इससे पहले 5 बार खिताबी मुकाबला गंवाया था। लेकिन अब छठी बार में खिताब अपने नाम कर लिया है।  

All the updates here:

अन्य न्यूज़