अयोध्या पहुंचकर मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने किए रामलला के दर्शन, खिलाड़ियों की पत्नियां भी थीं साथ

Mi Players visit ayodhya ram mandir
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Apr 3 2025 7:06PM

मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। जिसके लिए टीम लखनऊ पहुंच चुकी है। इसी दौरान टीम के कुछ खिलाड़ी गुरुवार को अयोध्या पहुंचे जहां उन्होंने राम लला के दर्शन किए। खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर मंदिर के दर्शन करने के बाद की तस्वीरें शेयर की हैं।

आईपीएल की पांच बार की विजेता टीम मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। जिसके लिए टीम लखनऊ पहुंच चुकी है। इसी दौरान टीम के कुछ खिलाड़ी गुरुवार को अयोध्या पहुंचे जहां उन्होंने राम लला के दर्शन किए। खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर मंदिर के दर्शन करने के बाद की तस्वीरें शेयर की हैं। 

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल में ये चौथा मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए टीम बुधवार को लखनऊ पहुंच गई थी। तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, दीपक चाहर और कर्ण शर्मा जैसे मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के मुकाबले से पहले अयोध्या राम मंदिर का दौरा किया। उनके साथ सूर्यकुमार की पत्नी देविश शेट्टी और चाहर की पत्नी जया भी थीं। मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने एक्स पर खिलाड़ियों और उनके परिवार की तस्वीरें शेयर की है। 

सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के साथ की तस्वीर शेयर की। इस दौरान उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, जय भगवान राम। भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार ने आईपीएल 2025 के तीसरे मैच में मुंबई इडियंस के लिए कप्तानी की थी। इस दौरान टीम को चेन्नई के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़