T20 World Cup: England की जीत ने New Zealand का खेल बिगाड़ा, अब Semi-Final के लिए बढ़ा इंतजार।

T20 World Cup NZvsEN
प्रतिरूप फोटो
AI Generated

आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड पर चार विकेट से एक और जीत दर्ज की, जिससे वह अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहा। रचिन रविंद्र के तीन विकेट के बावजूद, इंग्लैंड के बल्लेबाजों के सामूहिक प्रयास ने 160 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया, जिससे न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल योग्यता अब अधर में लटक गई है।

इंग्लैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के मैच में शुक्रवार को यहां न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया। इस हार के साथ ही सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए न्यूजीलैंड को अब पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के मैच का परिणाम का इंतजार करना होगा। पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका इंग्लैंड सुपर आठ के अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहा।

न्यूजीलैंड का सात विकेट पर 159 रन पर रोकने के बाद इंग्लैंड ने 19.3 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। इंग्लैंड के लिए टॉम बैंटन ने सबसे ज्यदा 33 रन का योगदान दिया। विल जैक्स ने नाबाद 32, कप्तान हैरी ब्रूक ने 26, सैम कुरेन ने 24 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र ने चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिये।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़