UP Lekhpal Mains Cut Off जारी, General-OBC-EWS की मेरिट बराबर, जानें Exam Date पर अपडेट

UPSSSC ने 7994 यूपी लेखपाल पदों के लिए मेन्स कटऑफ 2026 जारी कर दी है, जिसमें जनरल, OBC और EWS वर्ग की कटऑफ समान रखी गई है। पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा की तारीख का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है।
सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह खबर बेहद काम की है। अगर आप भी यूपी लेखपाल सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हुए है, तो बता दें कि सामने बड़ा अपडेट आया है। पीईटी देने के बाद लाखों उम्मीदवारों यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा की मेन्स कटऑफ को लेकर परेशान हो रहे थे। अब उन सभी कैंडिडेट्स का इंतजार समाप्त होने वाला है। दरअसल, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 7994 पदों के लिए होने वाली लेखपाल मुख्य परीक्षा की कटऑफ जारी कर दी है।
आपको बताते चले कि, जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग की कटऑफ इस बार समान रही है। इसी तरह अनुसूचित जाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए भी उतने ही अंक निर्धारित किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों का पीईटी 2025 परीक्षा में नॉर्मलाइज्ड स्कोर तय कटऑफ के बराबर या उससे अधिक है, वे सभी अब लेखपाल मेन्स परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे।
यूपीएसएससी लेखपाल मेन्स कट ऑफ 2026
कटऑफ अंक
-अनारक्षित (UR) 55.12
-अनुसूचित जाति (SC) 55.12
-अनुसूचित जनजाति (ST) 47.50
- अन्य पिछ़ड़ा वर्ग (OBC) 55.12
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 55.12
- स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी के आश्रित 38.12
- महिला ये अभ्यर्थी भी मूल श्रेणी में शामिल हैं
UPSSC Lekhpal पद के लिए 15 गुना मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया
UPSSSC ने बताया है कि लेखपाल के 7994 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक क्वालिफिकेशन परीक्षा-2025 के स्कोर के आधार पर किया गया है। पद के 15 गुना अभ्यर्थियों को लेखपाल की मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। जिनकी कुल संख्या 366712 है। आयोग लेखपाल की भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा की तिथि अलग से वेबसाइट पर जारी होगा।
यूपी लेखपाल मेन्स एग्जाम डेट 2026 कब जारी होगी?
बता दें कि, लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए 29 दिसंबर से 28 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन दर्ज किए गए। इसके बाद, आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के करीब एक महीने के भीतर आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए कटऑफ जारी कर दी है। अब उम्मीद लगाई जा रही है कि यूपी लेखपाल मेन्स की एग्जाम डेट भी जल्द ही जारी हो सकती है। यदि आप आपने कटऑफ क्लियर कर ली हैं, तो अब मेन्स की तैयारी शुर कर दें। क्योंकि एग्जाम डेट आने में अब ज्यादा समय बचा नहीं है।
एग्जाम पैटर्न
यूपी लेखपाल की परीक्षा का पैटर्न बदला नहीं है। हालांकि सिलेबस में परिवर्तन किया गया है। पहले पेपर में हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान और ग्रामीण परिवेश से 20-25 सवाल आते थे। अब सिलेबस को और ज्यादा विस्तृत किया गया है। इसमें आपको करंट अफेर्स से लेकर पर्यावरण, DI, कंप्यूटर और अन्य टॉपिक से भी प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
अन्य न्यूज़
















