BCCI ने किया कन्फर्म, पिता के निधन के बाद Kolkata में Team India से जुड़ेंगे Rinku Singh

पिता के निधन के बाद, क्रिकेटर रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे और वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे।
आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के साथ शनिवार को फिर से जुड़ेंगे।
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार तड़के लंबी बीमारी के बाद ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। सिंह 58 वर्ष के थे और कैंसर से पीड़ित थे। अपने पिता के निधन के बाद रिंकू अपने घर आए थे। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘रिंकू कल टीम के साथ फिर जुड़ेंगे।
अन्य न्यूज़















