T20 World Cup 2026 | Abhishek Sharma अस्पताल में भर्ती, नामीबिया के खिलाफ खेलना संदिग्ध, पाकिस्तान मैच पर सस्पेंस

 Abhishek Sharma
ANI
रेनू तिवारी । Feb 11 2026 10:18AM

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने कहा, ‘‘अभिषेक को पेट में संक्रमण के कारण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समस्या का पता लगाने के लिए कुछ जांच की जा रही हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। पेट में संक्रमण (Stomach Infection) के कारण उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीमारी के चलते उनका बृहस्पतिवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप मैच में खेलना अब लगभग नामुमकिन लग रहा है। यह विस्फोटक सलामी बल्लेबाज पिछले दो दिन से यहां अस्पताल में भर्ती है।

इसे भी पढ़ें: RBI का बड़ा फैसला: Urban Cooperative Banks से अब बिना गारंटी Loan लेना होगा आसान!

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने कहा, ‘‘अभिषेक को पेट में संक्रमण के कारण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समस्या का पता लगाने के लिए कुछ जांच की जा रही हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें अस्पताल से आज छुट्टी मिलेगी या नहीं लेकिन उनके नामीबिया के खिलाफ मैच खेलने पर फिलहाल संशय बना हुआ है।’’

इसे भी पढ़ें: Mysore Sandal Soap Controversy | Tamannaah Bhatia बनीं ब्रांड एंबेसडर, 'गैर-कन्नड़' चेहरे को लेकर छिड़ी सियासी जंग

अभिषेक अमेरिका के खिलाफ शनिवार को मुंबई में खेले गए पहले मैच में पहली गेंद पर आउट हो गए थे और इसके बाद उन्होंने इस मैच में आगे हिस्सा नहीं लिया था। उनकी जगह संजू सैमसन ने फील्डिंग की थी। भारत की प्राथमिकता नामीबिया के खिलाफ मैच नहीं है, बल्कि 15 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला मैच है, जहां पिच थोड़ी अलग होगी। पाकिस्तान ने अभी तक अपने दोनों मैच जीते हैं। पेट के संक्रमण से दमखम और सहनशक्ति पर असर पड़ता है और यह देखना बाकी है कि क्या अभिषेक शुक्रवार को यात्रा करने, शनिवार को अभ्यास करने और रविवार को मैदान में उतरने की स्थिति में होंगे।

सैमसन ने मंगलवार को यहां नेट पर बल्लेबाजी की और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक के साथ काफी समय बिताया, जो इस बात का संकेत है कि टीम प्रबंधन अभिषेक के पूरी तरह से फिट न होने की स्थिति में अपने विकल्प तैयार रख रहा है। भारतीय टीम प्रबंधन को हालांकि 25 वर्षीय अभिषेक के 15 फरवरी तक पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है। अभिषेक रविवार को मुख्य कोच गौतम गंभीर के घर पर आयोजित रात्रिभोज में शामिल हुए थे लेकिन वह अपने बाकी साथियों से काफी पहले ही वहां से चले गए थे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़