Vijay Hazare Trophy: घरेलू क्रिकेट में ऋतुराज गायकवाड़ का धमाल, एक ही ओवर में जड़ दिए 7 छक्के

इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम इंडिया में जगह बनाई थी। क्रिकेट विशेषज्ञ ऋतुराज गायकवाड़ को भारत के भविष्य के तौर पर देखते है। ऋतुराज गायकवाड़ देश के उभरते युवा खिलाड़ी हैं। इन सबके बीच ऋतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी में एक नया इतिहास लिख दिया है। ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से एक ओवर में 7 छक्के निकले हैं। इतना ही नहीं, ऋतुराज गायकवाड़ ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दोहरा शतक भी जड़ा है। दरअसल, मुकाबला महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश के बीच खेला जा रहा था। महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 330 रन बनाए।
इसे भी पढ़ें: अगले पांच वर्षों तक अफगानिस्तान के घरेलू मैचों की मेजबानी करेगा यूएई
महाराष्ट्र की ओर से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 159 गेंदों में 220 रनों की नाबाद पारी खेली। शुरुआत में ऋतुराज गायकवाड़ काफी धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन पारी के 49 ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ ने कमाल करते हुए 7 छक्के जमा दिए। इस ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ ने 43 रन बनाए। इसमें 7 छक्के शामिल रहे। उत्तर प्रदेश की ओर से 49 वां ओवर शिवा सिंह कर रहे थे। ऋतुराज गायकवाड ने शिवा सिंह के खिलाफ लगातार 4 गेंदों पर 4 छक्के जड़े थे। पांचवा गेंद नो बॉल था जिस पर भी छक्का गया। फ्री हिट वाले गेंद पर भी ऋतुराज गायकवाड़ ने छक्का जमाया। ओवर के आखिरी गेंद पर भी ऋतुराज ने बड़ा छक्का जमाया। कुल मिलाकर ऋतुराज गायकवाड़ ने इस ओवर में अपने बल्ले से 42 रन बनाए जबकि 1 अतिरिक्त रन भी मिला। जिससे कि 1 ओवर में 43 रन बने।
इसे भी पढ़ें: आईपीएल और खिलाड़ियों के फ्लॉप प्रदर्शन पर आया दिग्गज खिलाड़ी गौतम गंभीर का बयान
अपनी पारी के दौरान ऋतुराज गायकवाड़ ने 10 चौके और 16 छक्के जड़ें। महाराष्ट्र की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा कोई और दूसरा बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सका। ऋतुराज गायकवाड़ ने एक छोड़ को संभाले रखा और उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों पर काफी हावी रहे। ऋतुराज गायकवाड़ महाराष्ट्र से ही आते हैं। उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेला है। ऋतुराज गायकवाड़ को टीम इंडिया के लिए एक एकदिवसीय और 9 T20 मैच में खेलने का मौका मिला है। आज के पारीक के दम पर ऋतुराज गायकवाड़ ने लिस्ट एक क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हैं। एक ओवर में 7 छक्के जमाने वाले व्यक्ति ऋतुराज गायकवाड़ पहले खिलाड़ी बने हैं।
अन्य न्यूज़